गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के तहत चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.14 ग्राम एमडी (कीमत करीब 2 लाख रुपये) बरामद की गई।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के पास स्थित सब्जी मंडी, गोविंदपुरा में कुछ युवक काले रंग की एक्टिवा पर बैठकर ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पढ़ें:  पत्नी को डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; नशे में आकर कर दिया कांड

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हर्ष यादव (22) और सौरभ तेजवानी (23) निवासी जाटखेड़ी, मिसरोद बताए। तलाशी में उनके पास से एमडी ड्रग्स, एक एक्टिवा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस को मोबाइल फोन से नशा तस्करी नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुरदीप सिंह (22) निवासी निर्मल स्टेट, भैरोपुर, मिसरोद से ड्रग्स खरीदते थे। इसके बाद पुलिस ने गुरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *