घाटीगांव के घेंघोली गांव में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने दामाद के घर ही बुलडोजर चलवा दिया। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 10:45:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 10:45:27 AM (IST)

बेटी ने की लव मैरिज तो पिता ने लिया रिवेंज, ग्वालियर में ससुर ने दामाद के घर चलवाया बुलडोजर
बेटी ने की लव मैरिज तो पिता बना दुश्मन। (AI Generated)

HighLights

  1. बेटी ने की लव मैरिज तो पिता बना दुश्मन।
  2. ससुर ने दामाद के घर चलवाया बुलडोजर।
  3. पुलिस कार्रवाई और परिजनों का दर्द।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। घाटीगांव के घेंघोली गांव में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपने दामाद के घर ही बुलडोजर चलवा दिया। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

पांच माह बाद तो एफआइआर करवाई। अब भी यह परिवार दहशत में है और रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर है। क्योंकि आरोपित अब तक नहीं पकड़ा गया।

शादी से नाराज पिता ने ढहाया घर

घेंघोली निवासी रामलखन गुर्जर ने पिछले साल 10 अगस्त को गांव के ही निवासी गिर्राज गुर्जर की बेटी से शादी कर ली थी। दोनों प्रेम करते थे, लेकिन गिर्राज इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था।

जब बेटी ने भागकर शादी कर ली तो गिर्राज ने रामलखन के स्वजन को पीटा। उसके घर पर बुलडोजर चलवा डाला। घर के तीन कमरों को तुड़वा दिया। परिवार दहशत में घर छोड़ गया। पांच माह से पूरा परिवार गांव से बाहर था।

पुलिस कार्रवाई और परिजनों का दर्द

किसी तरह पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। तब एफआइआर लिखी गई। अब गिर्राज व अन्य आरोपित फरार हैं। यह अब तक नहीं पकड़े गए। रामलखन के बड़े भाई बनिया गुर्जर का कहना है- रामलखन और उसकी पत्नी यहां नहीं है।

उन्होंने प्रेम विवाह किया, इसकी सजा उन्हें दी जा रही है। घर पर बुलडोजर चलवाने के मामले में एफआइआर दर्ज की है। आरोपित की तलाश जारी है। -पूरन शर्मा, थाना प्रभारी, घाटीगांव।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *