रामाधार डेयरी चलाते थे। उनका बेटा सुरेश गुप्ता भी साथ में डेयरी ही चलाता है। कुछ समय से पारिवारिक कलह से वह बहुत परेशान थे। शुक्रवार रात को खाना खाने …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 03:56:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 04:27:26 PM (IST)

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर दी जान
शख्‍स ने की आत्‍महत्‍या।

HighLights

  1. गोली उनके सिर को चीरती हुई आरपार हो गई।
  2. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
  3. शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाटीपुर स्थित नेहरू कॉलोनी में पारिवारिक कलह से त्रस्त आकर 95 वर्षीय रामाधार गुप्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात करीब 11 बजे की है। जब पूरा परिवार नींद में था और बुजुर्ग बिस्तर से उठकर कुर्सी पर बैठ गए।

उन्होंने अलमारी से लाइसेंसी बंदूक निकाली और नाल ठोड़ी के पास रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली उनके सिर को चीरती हुई आरपार हो गई। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर दिया है। देर रात पुलिस ने मर्ग कायम किया।

रामाधार डेयरी चलाते थे। उनका बेटा सुरेश गुप्ता भी साथ में डेयरी ही चलाता है। कुछ समय से पारिवारिक कलह से वह बहुत परेशान थे। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए।

जब सभी सो गए तो रामाधार ने बंदूक उठाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

पुलिस ने पड़ोसियों से की बात, सुबह भी शोर सुना: पुलिस ने आसपास रहने वाले कुछ लोगों से भी बात की। तब पता लगा कि सुबह भी घर के अंदर से शोर सुनाई दे रहा था। अक्सर घर से झगड़े की आवाज सुनाई देती थी।

बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की बात लिखी है। जांच की जा रही है।

विपेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, थाटीपुर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *