बीयर के नशे में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो चला रहे युवक ने ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, आरोपी पर मामला दर्ज। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 09:06:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 09:06:35 AM (IST)

Gwalior Accident: बीयर का ऐसा नशा... ले ली पांच जानें, मैगी खाने बस स्टैंड जा रहा था अमन, सड़क पर फोड़ी शराब की बोतल
अमन शर्मा ने शराब के नशे में ले ली पांच जानें। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. नशे में युवक ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से हादसा किया।
  2. ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मार पांच लोगों की मौत।
  3. दोस्त ने रोका, लेकिन आरोपी ने नहीं मानी बात।

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रफ्तार और बीयर का नशा… अमन शर्मा के सिर पर ऐसा सवार था कि उसने पांच लोगों की जान ही ले ली। अपने मौसा शैलेंद्र शर्मा की स्कॉर्पियो लेकर रात को निकला था। अमन ट्रांसपोर्ट नगर में 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर ट्रांसपोर्टर के यहां नौकरी करता है। रात को वह गाड़ी लेकर निकला और अपने दोस्त अभिषेक प्रताप सिंह को साथ बैठा लिया। खुन ने बीयर पी। उसके बाद नशा उसके सिर पर चढ़कर बोलने लगा।

गोविंदपुरी पर गाड़ी में ही शराब पी। भूख लगी तो मैगी खाने निकला। उसने बीयर को खाली बोतल रास्ते में फोड़ी। एसयूवी की रफ्तार अधिक तो दोस्त ने समझाया, लेकिन वह नहीं रुका। बस स्टैंड पर उसने ई-रिक्शा को उड़ा दिया। दोस्त उसे रोकता रहा, लेकिन वह नहीं माना। भागने के चक्कर में फिर कार की स्पीड़ को तेज कर दिया। यहीं उसने पांच लोगों की जान ले ली। वह दिनभर पड़ाव थाने में पुलिस हिरासत में रहा। उस पर एफआईआर दर्ज की गई है।

naidunia_image

नशे में धुत्त था चालक, मुझे टक्कर मारी, फिर ब्रेकर से उछाली, आगे ऑटो को रौंदा

  • असगर अली ने बताया कि मैं कुम्हरपुर में 60 फुटा रोड पर रहता हूं। मेरी मां बसरीना को कैंस है। मां अस्पताल में भर्ती हैं। मां को देखकर रात को भाई मुख्तियार के साथ लौट रहा था। भाई ई-रिक्शा चलाते हैं। लौटते समय उन्हें बस स्टैंड पर सवारी को छोड़ा। इसके बाद घर जा रहे थे। तभी एसयूवी हवा की रफ्तार में आई। भाई टॉयलेट चले गए थे। मैं गाड़ी में बैठा था। गाड़ी में टक्कर मारी, मेरे ऊपर गाड़ी पलट गई।

naidunia_image

  • मेरी जान जैसे-तैसे बच गई। फिर वह और रफ्तार में भागा, जब जनता उसने पकड़ने दौड़ी। एफआरवी भी पीछे लगी। होटल के सामने स्पीड ब्रेकर पर उसने तेज रफ्तार में गाड़ी निकाली, जिससे वह उछल गई। आगे यूटर्न पर ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद भी वह रुका नहीं। वह और तेजी से भागा। मैं अस्पताल पहुंचा। यहां पड़ाव थाने की फोर्स आई और मैंने अपना बयान दर्ज काराय। सबकुछ मेरी आंखों के सामने हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *