MP Crime: ग्वालियर के मोहना में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 02:32:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 02:51:57 PM (IST)

पिता की तेरहंवी के दिन पति पर लगाया मां के साथ अवैध संबंध आरोप... आहत होकर युवक ने दी जान, एक साल बाद दर्ज हुई FIR
एक साल बाद पुलिस जांच में पत्नी की भूमिका सामने आई। (AI Generated Image)

HighLights

  1. पत्नी की प्रताड़ना से युवक ने जान दी
  2. एक साल बाद पत्नी पर एफआईआर दर्ज
  3. जांच के बाद महिला को जेल भेजा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर के मोहना क्षेत्र में एक युवक ने करीब एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शादी के बाद शुरू हुए विवाद

मोहना स्थित शिवहरे कॉलोनी निवासी संजय शर्मा की शादी वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली मीनाक्षी शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए थे। बताया गया है कि मीनाक्षी अक्सर झगड़ा करती थी और संजय को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी।

प्रताड़ना से था परेशान युवक

परिजनों के अनुसार, मीनाक्षी न तो उसे समय पर खाना देती थी और न ही उसका सम्मान करती थी। वह उसके चरित्र पर भी लगातार आरोप लगाती रहती थी, जिससे संजय मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था।

तेरहवीं पर लगाया गंभीर आरोप

घटना से पहले संजय के पिता का निधन भी हो गया था। तेरहवीं के दिन, जब परिवार और समाज के लोग मौजूद थे, उस दौरान मीनाक्षी ने संजय पर अपनी ही मां के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा दिया। इस घटना से वह बेहद आहत हो गया और रोने लगा।

इसके बाद उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों का कहना है कि इस अपमानजनक घटना के बाद संजय ने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने स्वजनों के बयान लिए और सबूत जुटाए। इसके आधार पर मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने पति की मौत की जिम्मेदार महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।

-रशीद खान, थाना प्रभारी, मोहना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *