Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस समय हड़कंप मच गया, जब हजीरा के कांच मिल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक बदमाश ने दूसरे के पैर की अंगुली म …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 05:02:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Feb 2026 05:02:38 PM (IST)

पहले मिले गले, फिर विवाद होने पर एक ने दूसरे को मार दी गोली, ग्वालियर का VIDEO वायरल
ग्वालियर में एक बदमाश ने दूसरे के पैर की अंगुली में गोली मार दी

HighLights

  1. ग्वालियर में एक बदमाश ने दूसरे के पैर में मार दी गोली
  2. एक घंटे के अंदर पुलिस ने बदमाश को पकड़ कर दिखाया
  3. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बदमाश से कट्टा बरामद किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजीरा के कांच मिल क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक बदमाश ने दूसरे के पैर की अंगुली में गोली मार दी। दोनों पहले मिले और एक दूसरे से गले मिले। इसी बीच दोनों में विवाद हुआ और एक ने दूसरे पर गोली चला दी।

पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया। दोनों पर ही पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कांच मिल में रहने वाला मोनू उर्फ टमाटर राठौर घर के पास खड़ा था।

उसके पड़ोस में रहने वाला विवेक सिकरवार आपराधिक प्रकृति का है। दोनों शाम करीब छह बजे घर के पास ही मिले। किसी बात पर झगड़ा हुआ और मुंहवाद होने लगा। इसके बाद विवेक सिकरवार ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें- रतलाम में शिक्षिका के हत्यारे का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

उसके पैर की अंगुली में गोली लगी। आरोपित यहां से भाग गया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है, जहां एक घंटे में ही आरोपित को पकड़ लिया गया। उसके पास से कट्टा बरामद हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *