कर्नाटक के यादगिर जिले में ग्वालियर की महिला की संदिग्ध मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 10:29:42 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 10:29:42 AM (IST)

पत्नी का शव लेकर 1400km का सफर... ग्वालियर की महिला की कर्नाटक में मौत, मायके वालों ने रोका अंतिम संस्कार
कर्नाटक में महिला की मौत के बाद ग्वालियर में मचा विवाद।

HighLights

  1. ग्वालियर में अंतिम संस्कार रोका गया
  2. भाई ने लगाया हत्या का आरोप
  3. पति ने बताया आत्महत्या का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: कर्नाटक के यादगिर जिले में ग्वालियर की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति और बेटे के साथ वहीं रह रही थी। घटना के बाद पति बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर ग्वालियर पहुंच गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

अंतिम संस्कार से पहले पहुंचा मायका पक्ष

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मृतका के भाई राकेश बाथम और अन्य परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम

सूचना मिलते ही बिजौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पति ने बताया आत्महत्या, संदेह गहराया

पुलिस पूछताछ में मृतका के पति और बेटे ने इसे आत्महत्या बताया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यदि ऐसा था तो स्थानीय पुलिस को सूचना देना जरूरी था। सूचना न देना मामले को संदिग्ध बना रहा है।

भाई ने लगाए प्रताड़ना और हत्या के आरोप

मृतका के भाई राकेश बाथम ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई मेघसिंह बाथम उसकी बहन सीमा बाथम को प्रताड़ित करता था और मारपीट करता था। उसने बताया कि मौत की सूचना रात में दी गई और उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया गया। बिना इंतजार किए अंतिम संस्कार की तैयारी करना भी संदेह पैदा करता है।

कर्नाटक में ग्वालियर की महिला की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के समय मायके पक्ष के लोग आ गए। इन लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद अंतिम संस्कार रुकवाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पति ने आत्महत्या की बात कही। आत्महत्या की थी तो पुलिस को सूचना देनी थी। मर्ग कायम कर लिया है, केस डायरी कर्नाटक पुलिस को भेजी जाएगी।

-मिर्जा आसिफ बेग, थाना प्रभारी, बिजौली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *