भारतीय सेना में इस साल की अग्निवीर भर्ती के लिए दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। पहले तीन फरवरी से ऑनलाइन विंडो खुलनी थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ गई …और पढ़ें

HighLights
- अगले दो दिनों में जारी होगा अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन
- अप्रैल के पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा, फिर फिजिकल टेस्ट
- ग्वालियर-चंबल में युवाओं का उत्साह, 2000 से अधिक चयन की उम्मीद
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भारतीय सेना में इस साल की अग्निवीर भर्ती के लिए दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। पहले तीन फरवरी से ऑनलाइन विंडो खुलनी थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ गई। नोटिफिकेशन आने के बाद लिखित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होंगे और अप्रैल के पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा होने के बाद शारीरिक परीक्षा होगी।
दस जिलों की शारीरिक परीक्षा: प्रशासनिक चर्चा शुरू
ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड अंचल के दस जिलों की शारीरिक परीक्षा कहां आयोजित करानी है, इसे लेकर सेना के अधिकारी तीन जिलों में पुलिस-प्रशासन से चर्चा कर पत्राचार करेंगे। पिछले साल 1716 अग्निवीर यहां से सेना को मिले। अग्निवीर बनने के लिए ग्वालियर और चंबल अंचल के युवाओं में उत्साह है। पिछले साल यहां से 1716 अग्निवीर सेना को मिले।
