ग्वालियर में दहेज में कार न मिलने से नाराज व्यापारी ने पत्नी की पिटाई के बाद एसिड फेंक दिया। गोद में मौजूद चार माह की बेटी भी झुलस गई। पुलिस ने मामला …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 11:15:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 11:25:26 AM (IST)

दहेज लोभी व्यापारी... पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर फेंका एसिड, मासूम बच्ची भी झुलसी
पत्नी पर तेजाब फेंकने का मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ग्वालियर में दहेज विवाद में पति ने पत्नी पर एसिड फेंका
  2. गोद में मौजूद चार माह की मासूम बच्ची भी झुलसी
  3. दहेज में कार न मिलने पर लगातार करता था प्रताड़ित

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मैना वाली गली में रहने वाले एक व्यापारी ने पत्नी को पहले तो दहेज में कार न मिलने पर बेरहमी से पीटा। उसके बाद शराब के नशे में एसिड फेंक दिया। पत्नी और उसकी चार माह की मासूम बच्ची पर एसिड गिरा, जिससे दोनों झुलस गईं। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

व्यापारी की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी का मायका डबरा में है। शादी के बाद से ही वह पत्नी को परेशान करने लगा। दहेज में कार न मिलने पर अक्सर पत्नी की मारपीट करता था। शादी के बाद पता लगा कि वह शराब पीने का आदी भी है। राेज घर पर शराब पीकर पहुंचता था। पत्नी को प्रताड़ित करता था।

करीब चार माह पहले पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद उसकी प्रताड़ना और बढ़ गई। बीते रोज तो हद हो गई, जब उसने एसिड ही फेंक दिया। उस समय पत्नी की गोद में बेटी थी। पत्नी और बेटी पर एसिड गिरा, जिससे वह झुलस गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिर महिला बेटी के साथ मायके चली गई। महिला पिता के साथ थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई। आरोपी भाग चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *