Satna gets new momentum, Chief Minister gives gift of bus stand, hospital and stadium

सीएम ने सतना को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 दिसंबर को सतना जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री विशेष विमान से सतना एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे शहर के बायपास स्थित नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पहुंचे। यहां उन्होंने 652.54 करोड़ रुपये की लागत से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विशाल आमसभा को संबोधित किया।

Trending Videos

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से घोषणा की कि सतना के नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर यह निर्णय उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। 31.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक बस स्टैंड से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सतना के परिवहन तंत्र को मजबूती मिलेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *