ग्वालियर में शनिवार को एक किशोर स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर उसके माता-पिता ने डांट दिया, जिससे वह नाराज होकर घर से चला गया। बाद में पुलिस को सूचना दी …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 04:30:10 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 04:40:28 AM (IST)

डांट से नाराज होकर घर छोड़ गया था छात्र, पुलिस ने ढूंढकर पहले खिलाया खाना, फिर परिवार से मिलाया
गुस्से में घर से भागा किशोर, पुलिस ने रात 2.30 बजे ढूंढा (AI Generated Image)

HighLights

  1. स्कूल न जाने पर स्वजन ने छात्र को डांटा
  2. गुस्से में घर से भाग गया किशोर
  3. पुलिस ने रात 2.30 बजे ढूंढ़ निकाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। स्कूल न जाने पर जब स्वजन ने किशोर को डांटा तो वह नाराज होकर घर से चला गया। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रात को 2.30 बजे पुलिस ने किशोर को ढूंढ लिया, फिर उसे भोजन कराया। इसके बाद उसके स्वजन को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

डांट से नाराज होकर घर से चला गया था छात्र

शनिवार को किशोर स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर उसके माता-पिता ने डांट दिया। माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। जब काफी देर तक जब घर नहीं आया तो ढूंढना शुरू किया। रिश्तेदार और परिचितों के यहां उसे ढूंढा लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed