Govt Job: टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT rec …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 07:53:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 07:55:23 AM (IST)

NCERT Recruitment 2026: टीचिंग जॉब का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा प्रोफेसर भर्ती... ₹1.44 लाख तक मिलेगी सैलरी, देखें योग्यता
NCERT recruitment 2026: एनसीईआरटी ने निकाली शिक्षकों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन। फाइल फोटो

HighLights

  1. NCERT में 117 पदों पर निकली भर्ती
  2. बिना लिखित परीक्षा के चयन प्रक्रिया
  3. प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक पद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: आप भी टीचिंग की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT recruitment 2026) ने विभिन्न विषयों में फैकल्टी पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 117 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन (आधिकारिक वेबसाइट)

किन विषयों में होगी भर्ती

एनसीईआरटी द्वारा निम्नलिखित विषयों में भर्ती की जा रही है:

  • गणित (Maths)
  • आर्ट एजुकेशन
  • इकॉनॉमिक्स
  • हिंदी
  • इतिहास
  • पॉलिटिकल साइंस
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • अन्य संबंधित विषय

पदों का विवरण

यह भर्ती तीन स्तरों पर की जा रही है:

  1. प्रोफेसर
  2. एसोसिएट प्रोफेसर
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर

कुल पदों की संख्या 117 निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जाएगी:

  • आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू

शैक्षणिक योग्यता (Qualification)

प्रोफेसर

  • संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री अनिवार्य
  • पीयर रिव्यू या यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल्स में कम से कम 10 रिसर्च पब्लिकेशन
  • कुल 120 रिसर्च स्कोर
  • न्यूनतम 10 वर्षों का टीचिंग अनुभव (असिस्टेंट/एसोसिएट प्रोफेसर/प्रोफेसर के रूप में)

एसोसिएट प्रोफेसर

  • संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री
  • न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री
  • कम से कम 8 वर्षों का टीचिंग या रिसर्च अनुभव

असिस्टेंट प्रोफेसर

  • संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री
  • न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री
  • कम से कम 8 वर्षों का टीचिंग/रिसर्च अनुभव या समकक्ष योग्यता
  • पीयर रिव्यू या यूजीसी लिस्टेड जर्नल्स में कुल 75 रिसर्च स्कोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *