Gwalior Murder Mystery Solved: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सप्ताह पहले दुष्कर्म के बाद की गई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने मृतका की जेब …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 06 Jan 2026 08:43:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Jan 2026 08:43:47 PM (IST)

ग्वालियर मर्डर केस: जेब में मिला आमलेट का टुकड़ा और AI स्केच से सुलझी मर्डर मिस्ट्री, प्रेमी ही निकला कातिल
प्रेमी ही निकला कातिल।

HighLights

  1. आमलेट के टुकड़े ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
  2. प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार
  3. आरोपी भिखारी बनकर स्टेशन पर छिपा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सप्ताह पहले दुष्कर्म के बाद की गई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने मृतका की जेब में मिले आमलेट के टुकड़े और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किए स्कैच से सुलझाई है। हत्यारोपित मृतका का प्रेमी निकला। गिरफ्तारी के बाद उसने राजफाश किया कि उसने मंदिर में मृतका की मांग भरी थी। इसके बाद उसे पता लगा कि एक और युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद ही वह उसे घटनास्थल पर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शव झाड़ियों में फेंक दिया।

हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया

पिछले सप्ताह सोमवार को कटारा फार्म में झाड़ियों के बीच महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा पाया गया तो पुलिस के लिए उसकी पहचान पहली चुनौती थी। मौके से मिले मृतका के स्वेटर की जेब में आमलेट का टुकड़ा पाया गया था। इससे अनुमान लगाया गया कि वह किसी ठेले से आमलेट बनवाकर लाई होगी, फिर पुलिस ने AI से उसका स्कैच तैयार करवाया। आसपास के करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस ने अंडे का ठेला और स्टॉल लगाने वाले 7 लोगों से बात की। इसमें से एक ने उसे पहचान लिया। बताया कि गत 28 दिसंबर को यह महिला आमलेट लेने आई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में महिला और उसके साथ एक व्यक्ति नजर आया, लेकिन वह कौन था, यह पता लगाना आसान नहीं था।

प्रदेश में गुमशुदगी की 200 रिपोर्ट खंगालीं

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मृतका के हाथ पर पप्पू लिखा था। पुलिस ने पूरे प्रदेश में गुमशुदगी की 200 रिपोर्ट खंगालीं। पप्पू नाम के व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई एक गुमशुदगी के आधार पर पता लगा कि मृतका टीकमगढ़ जिले की सुनीता पाल थी। पप्पू उसका पूर्व पति था। वह ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहता है। पुलिस पप्पू तक पहुंची तो उसने बताया कि सुनीता कई पुरुषों के साथ रहती है। इनमें एक सचिन सेन भी है। फिलहाल वह उसके साथ ही रह रही थी।

यह भी पढ़ें- MP में अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार लागू करेगी हरियाणा मॉडल, डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगा वेतन

भिखारियों के बीच विशाल बनकर छिपा था आरोपित

सचिन आरोपित सचिन सेन रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के बीच भिखारी बनकर छिपा हुआ था। दानदाता कंबल दे गए, यहीं भंडारा में खाना खाता था। पुलिस पहुंची तो उसने अपना नाम विशाल बताया था। सख्ती पर टूट गया। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, आरोपित सचिन सेन ने बताया कि मृतका ने उसे धोखा दिया इसलिए महिला को पहले शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद सिर पर पत्थर पटककर मार डाला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *