दो दशक पुराने महात्म गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त् करने और सकी जगह विकसित भारत जीरामजी (गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण) लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने समर्थन में अभियान चलाने जा रही हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री आवास में सभी कैबिनेट मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार बैठक में जीरामजी को लेकर सभी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में जागरूकता के लिए उतरने के लिए कहा गया है। साथ ही एसआईआर को लेकर भी जिलों में समीक्षा करने को कहा गया है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार बैठक में मंत्रियों को कांग्रेस के जीरामजी के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ समर्थन में जनता के बीच उतरने को कहा गया है। वहीं, बैठक के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि बैठक में विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विकसित भारत जीरामजी को लेकर जागरूकता फैलाने को लेकर भी चर्चा हुई।
