ग्वालियर के जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया के साथ फोन पर ठगी का प्रयास हुआ। कॉलर ने खुद को कार्मिक मंत्रालय का सचिव बताया और जांच की फाइलों …और पढ़ें

HighLights
- अनजान कॉलर ने खुद को सचिव बताया।
- पीडीएस जांच फाइलों का झूठा हवाला दिया।
- अधिकारी को शिकायतकर्ता नाम लेकर डराया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिला आपूर्ति अधिकारी ग्वालियर अरविंद सिंह भदौरिया के साथ ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। उनके मोबाइल पर दो दिन पहले अनजान नंबर से काल आया, कॉलर ने खुद को कार्मिक मंत्रालय का सचिव बताया। कहा कि जनपदों में पीडीएस राशन संबंधित जांच की फाइलें और शिकायतें मिली हैं। ठग की बातों पर उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने शिकायती फाइल आगे बढा देने की बात कही तो कॉलर ने फोन काट दिया।
जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया के अनुसार ठग ने अपना नाम विवेक सिंह बताया कि उनकी शिकायत आई है। शिकायतकर्ता के रूप में उसने सुरेंद्र यादव सहित एक अन्य नाम लिया। आगे उसने यह भी कहा कि जनपदों में जांच संबंधी मामले की शिकायत है, जिसकी फाइल कार्मिक मंत्रालय तक पहुंच गई है। इसका क्या करना है, इस पर अरविंद सिंह ने कहा कि आप क्या कहना चाहते हैं। कॉलर ने अरविंद सिंह से पूछा कि दिल्ली में आपका कोई परिचित रहता है क्या? अरविंद सिंह ने मना किया। इसके बाद कॉलर ने कहा कि आगे क्या किया जा सकता है, आप सब जानते हैं। इस पर अरविंद सिंह ने साफ कहा कि आप फाइल आगे बढ़ा दीजिए। मामले में उन्होंने शिकायत भी की है।
काल ठगी का प्रयास करने के लिए था, जनपद में जांच के लिए कभी नहीं गया। थोड़ी सी सतर्कता के साथ इस तरह के ठगी के काल से बचा जा सकता है। अरविंद सिंह भदौरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी, ग्वालियर
