ग्वालियर के सीएमएचओ कार्यालय से कुछ महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं, जिसे लेकर मामले में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। खास बात यह है कि जिस विभाग …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 08:02:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 08:04:38 AM (IST)

ग्वालियर CMHO ऑफिस का दरवाजा तोड़कर वही फाइलें ले गया चोर, जिनको लेकर चल रही थी भ्रष्टाचार की जांच
ग्वालियर के सीएमएचओ ऑफिस में चोरी

HighLights

  1. कुष्ठ रोग विभाग का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए चोर
  2. अंधत्व निवारण शाखा तक पहुंचे चोर और चुराई फाइल
  3. इस शाखा में सीएमएचओ पर 1.40 करोड़ की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: सीएमएचओ कार्यालय से महत्वपूर्ण फाइलें व अन्य दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। खास बात इसलिए कि चोरों ने कोई सामान आदि नहीं चुराया है यहां से फाइलों का बस्ता और अन्य दस्तावेज गायब हैं।

चोरों ने कुष्ठ रोग विभाग का दरवाजा तोड़ दिया और इसके बाद अंधत्व निवारण शाखा तक पहुंच गए। जिस अंधत्व निवारण शाखा में दस्तावेज चोरी हुए उसी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव के खिलाफ 1 करोड़ 40 लाख रूपये की गड़बड़ की शिकायत की जांच चल रही है।

इस पूरे मामले में सीएमएचओ से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं, कोई बताने को तैयार नहीं कि कितने दस्तावेज या अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस भी इस एंगल से जांच कर रही है कि सामान जब चोरों ने नहीं चुराया तो ऐसे कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज थे जो चोरी हुए।

बता दें कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में चोरी की घटना के बाद जोर शोर से चर्चा चल रही है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर कार्यालय परिसर में घुसे और कुष्ठ रोग विभाग के कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद कक्ष के भीतर लगे एल्युमिनियम के दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर चोर अंधत्व निवारण शाखा तक पहुंच गए।

बताते हैं कि अंधत्व निवारण शाखा से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हुए हैं। इसके अलावा कुष्ठ रोग विभाग के कक्ष से भी फाइलें और आवश्यक दस्तावेज गायब होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना को लेकर सवाल इसलिए भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि चोरों ने किसी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया, बल्कि केवल दस्तावेजों को ही निशाना बनाया।

सीएमएचओ ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएमएचओ कार्यालय की ओर से संबंधित पुलिस थाने में शिकायत आवेदन दिया गया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही कार्यालय कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।

इस पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ कार्यालय में असहज माहौल बना हुआ है। अधिकारी और कर्मचारी बयान देने से बच रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्यालय प्रशासन की चुप्पी ने इस चोरी की घटना को और भी संदेहास्पद बना दिया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सरकारी विभागों में किराये पर गाड़ियां लगाने के नाम पर एक और ठगी, 4 करोड़ के वाहन गायब

सवाल:अंधत्व निवारण की फाइलें ही क्यों हुई गायब

संभागायुक्त सहित लोकायुक्त व आर्थिक अपराध ब्यूरो में सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव के खिलाफ समाजसेविका मीना शर्मा ने शिकायत की है। इस मामले में कलेक्टर की ओर से जांच समिति का भी गठन किया गया है। वहीं ईओडब्ल्यू की ओर से जांच जारी है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सीएमएचओ ने पद पर रहते हुए अंधत्व निवारण समिति के माध्यम से अपने रिश्तेदारों की समिति को काम दिया और इसमें जमकर फर्जीवाड़ा किया गया।

सीएमएचओ ने नहीं उठाया फोन

इस मामले में नईदुनिया ने सीएमएचओ डॉ सचिन श्रीवास्तव को मोबाइल पर काल किया लेकिन उन्होनें फाेन नहीं उठाया।

दस्तावेजों के एंगल पर कर रहे जांच

सीएमएचओ कार्यालय में चोरी की शिकायत आवेदन के जरिए मिली है,जिसमें सामान चोरी नहीं बताया गया है,बस्ता चोरी होने की बात है। चोर अगर सामान लेने नहीं आए थे तो दस्तावेज क्यों ले गए, इसकी हम पड़ताल कर रहे हैं।

-विपेंद्र सिंह चौहान, टीआई, मुरार थाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *