मेंटेनेंस कार्य के चलते ग्वालियर के कई क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग समय बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। लोगों को परेशानी होगी, अस्पतालों में भी जनरेटर से …और पढ़ें

HighLights
- शनिवार को मेंटेनेंस के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बंद।
- नगर संभाग पूर्व और उत्तर के इलाके रहेंगे प्रभावित। ।
- अलग-अलग फीडरों पर तय समय अनुसार बिजली कटौती होगी
ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार को नगर संभाग पूर्व और उत्तर के कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग फीडरों पर अलग-अलग समय में कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली सप्लाई
- नगर संभाग पूर्व के कुंज विहार, डीडी नगर ए और बी सेक्टर, महाराजा काम्प्लेक्स, कोठारी, न्यू बीएसएफ और गालव पार्क फीडर पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।
- इस दौरान कुंज विहार, भगत सिंह नगर, अमलताश कालोनी, डीडी नगर ए-बी सेक्टर, महाराजा काम्प्लेक्स, वायु नगर, रामदयाल नगर, हिल्स व्यू कालोनी, करिश्मा कालोनी, चावला चौराहा, गुरुकृपा नगर, डीडी नगर गेट नंबर दो, बीएसएफ कालोनी, शुभांजलिपुरम, प्रीतम कौर इन्क्लेव, रघुकुल नगर, राधापुरम, कृष्णा कालोनी, छावई मार्केट और गालव पार्क क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी संभाग के इंद्रमणी नगर और कुम्हरपुरा फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

हाइटेंशन कनेक्शन के बाद भी बनी हुई है बिजली की समस्या
हाइटेंशन कनेक्शन के बाद भी बिजली की समस्या बनी हुई है। जनरेटर से अस्पताल परिसर की बिजली आपूर्ति बहाल करनी पड़ती है। किसी न किसी तकनीकी दिक्कत के चलते हर रोज बिजली गुल होती है। डॉ राजेश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल।
