साल का पहला महीना समाप्त हो गया। जनवरी में पुलिस को सबसे ज्यादा चुनौती अंधे कत्ल की घटनाओं ने दी। लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्या का राजफाश कर आ …और पढ़ें

HighLights
- 2024 की तुलना में हत्या की वारदातों में 150% की भारी बढ़ोतरी
- ठगों ने उड़ाए ₹2.53 करोड़, पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी
- चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले आई कमी
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। साल का पहला महीना समाप्त हो गया। जनवरी में पुलिस को सबसे ज्यादा चुनौती अंधे कत्ल की घटनाओं ने दी। लेकिन पुलिस ने चंद घंटों में ही हत्या का राजफाश कर आरोपितों को पकड़ लिया। हत्या की घटनाएं पिछले साल के बराबर ही हुई लेकिन 2024 की तुलना में 150 प्रतिशत तक बढ़ीं। साइबर ठगी की दो वारदातों में ही 2.53 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। आरोपित अब तक नहीं पकड़े गए हैं। चोरी और हत्या के प्रयास की वारदातों में पिछले साल की तुलना में कमी आई है।
साइबर अपराध की बड़ी वारदातें
साइबर अपराध: 1- रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार को डिजिटल अरेस्ट कर 1.12 करोड़ रुपए ठगे गए। 2- मुरार के रहने वाले कारोबारी को गोल्ड काइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगा गया। उनके साथ 1.41 करोड़ रुपए की ठगी हो गई।
अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई
अवैध हथियार और अवैध शराब पर कार्रवाई बढ़ी…
आर्म्स एक्ट: जनवरी 2026 – 45 पकड़े, जनवरी 2025 – 15
अवैध शराब: जनवरी 2026 – 114, जनवरी 2025 – 110
एसएसपी का आधिकारिक
शहर में लगातार कांबिंग गश्त और अपराधियों पर निगरानी की जा रही है। अपराध होने के बाद अलग-अलग थानों की संयुक्त टीमें बनाकर जांच कराई जाती है। जिससे अपराधी भी जल्द पकड़े जाते हैं। जो घटनाएं बढ़ी हैं, उन पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे। साइबर अपराध की पड़ताल पर फोकस कर रहे हैं। यह अब बड़ी चुनौती है। – धर्मवीर सिंह, एसएसपी
