इस ऑडियो के माध्यम से ग्वालियर के यूनिवर्सिटी सर्किल में पदस्थ महिला सीएसपी हिना खान पर इंदौर के व्यापारी से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 09:52:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 09:52:08 PM (IST)

ग्वालियर में सियासी और प्रशासनिक हड़कंप... महिला CSP पर 50 लाख की रिश्वत का आरोप, ऑडियो वायरल
महिला CSP पर 50 लाख की रिश्वत का आरोप, ऑडियो वायरल, AI generated image

HighLights

  1. आरटीआई कार्यकर्ता का दावा- सीएसपी ने मांगी 50 लाख की रिश्वत
  2. 25 लाख के एडवांस भुगतान और ‘मैनेजमेंट’ की बातचीत वायरल
  3. सीएसपी हिना खान ने आरोपों को नकारा, कहा ‘AI जनरेटेड’ है ऑडियो

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर के आरटीआइ कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑडियो बहुप्रसारित किया है। इस ऑडियो के माध्यम से ग्वालियर के यूनिवर्सिटी सर्किल में पदस्थ महिला सीएसपी हिना खान पर इंदौर के व्यापारी से 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। हिना खान पिछले दिनों दो समुदायों के बीच टकराव के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाकर चर्चा में आईं थी। आशीष ने ऑडियो में महिला की आवाज सीएसपी हिना खान की और पुरुष की आवाज इंदौर के कारोबारी साबिर खान की होने का दावा किया है। आशीष के खिलाफ सीएसपी खान ने मानहानि का केस भी दर्ज कराया है।

ऑडियो में लेनदेन की बातचीत: ‘सब मैनेज हो गया है’ का दावा

साबिर खान पर यूनिवर्सिटी थाने में जुलाई 2023 में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। ऑडियो में महिला रकम का आधा भुगतान 25 लाख शाम तक देने की बात कह रही है। पुरुष कहता है- कुछ समय चाहिए, एक नंबर भी नोट कराया गया। सामने से जवाब आता है- यहां सब मैनेज हो गए हैं। इसके अलावा पांच लाख का भी एक जिक्र है, वही महिला यह भी कह रही कि आगे प्रोसीड करना हो तो ठीक है, इंदौर से अग्रिम जमानत की बात हो रही। आशीष के मुताबिक- इस संबंध में डीजीपी, आइजी एवं एसएसपी को शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। यहां बता दें कि आशीष ने इस ऑडियो को बहुप्रसारित करने से एक दिन पहले डीजीपी पर भी आरोप लगाये। इसके अगले दिन यह ऑडियो डाला।

मामले की पृष्ठभूमि: 7 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है केस

यह भी बता दें कि साबिर खान पर जितेंद्र नागवानी निवासी न्यू कलेक्ट्रेट रोड ने जुलाई 2023 में धोखाधड़ी का मामला यूनिवर्सिटी थाने में दर्ज कराया गया था। जितेंद्र आयरन, स्टील, स्क्रैप का काम करते हैं और वरुण इंफ्राटेक नाम से फर्म है। साबिर खान निवासी इंदौर ने सात करोड़ रुपये आरटीजीएस से लिए थे। जिसके बाद आखिर में दो करोड़ नौ लाख का माल नहीं दिया। हाल में हाई कोर्ट ने इस मामले में चार माह में चालान पेश करने के निर्देश दिए हैं।

पक्ष-विपक्ष: किसने क्या कहा?

पूर्व में आशीष द्वारा कई शिकायतें की गई हैं, जिसमें एक ऑडियो का भी जिक्र है। इसका परीक्षण कराएंगे, इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आखिर यह सही है या नहीं। – अरविंद सक्सैना, आइजी, ग्वालियर रेंज।

ऑडियो मेरे नाम से चलाया जा रहा है। एआइ जनरेटेड है। ऐसी कोई बातचीत किसी से नहीं हुई। आशीष द्वारा मुझे टारगेट करते हुए अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। आशीष पर मानहानि का केस पूर्व से ही दर्ज करवाया गया है। – हिना खान, सीएसपी, यूनिवर्सिटी सर्किल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *