जीर्णशीर्ण ढाई किलोमीटर लंबे सचिन तेंदुलकर मार्ग की सड़क का निर्माण अब स्मार्ट सिटी के बजाय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। जहां ढलान है, वहां जल …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 08:24:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 08:24:43 AM (IST)

ग्वालियर में सचिन तेंदुलकर मार्ग का कायाकल्प अब स्मार्ट सिटी नहीं, PWD करेगा; सांसद ने दिए जल्द टेंडर के निर्देश
तेंदुलकर मार्ग का कायाकल्प अब स्मार्ट सिटी नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीर्णशीर्ण ढाई किलोमीटर लंबे सचिन तेंदुलकर मार्ग की सड़क का निर्माण अब स्मार्ट सिटी के बजाय लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। जहां ढलान है, वहां जलभराव की समस्या से बचाव के लिए सीसी रोड बनाई जाएगी। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को मार्ग का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की

निरीक्षण के दौरान सांसद ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया, एसडीओ एवं उपयंत्री के साथ सड़क की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डीपीआर बनाकर शीघ्र टेंडर कराने के निर्देश दिए, ताकि सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो सके।

सांसद ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा इस सड़क की डीपीआर सही नहीं बनाई गई थी, जिसे रद कर अब यह कार्य स्मार्ट सिटी के स्थान पर लोक निर्माण विभाग से कराने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में दिशा की बैठक में सांसद ने स्मार्ट सिटी की डीपीआर को सही नहीं पाया था।

अधिकारियों को दिए निर्देश

शुक्रवार को सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ कुलगुरु बंगले से हुरावली चौराहा तक स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मार्ग के समुचित निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, जिससे अतिशीघ्र सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो सकें।

मार्ग निर्माण के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सड़क की मजबूती एवं यातायात को सुचारू रखने के लिए आवश्यक तकनीकी प्रविधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

सचिन तेंदुलकर मार्ग लंबे समय से दुर्दशा का शिकार

उल्लेखनीय है कि शहर के बीचों-बीच स्थित सचिन तेंदुलकर मार्ग लंबे समय से दुर्दशा का शिकार है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद कुशवाह द्वारा इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर सतत निगरानी की जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें- MP Road Accident: ग्वालियर में भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छात्र सहित 4 की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed