ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे …और पढ़ें

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर के थाटीपुर इलाके में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। इनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटो को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी।
जानकारी के अनुसार थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाला यह परिवार शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए गया था। दर्शन कर यह लोग घर लौट रहे थे। सभी एक ही ऑटो में सवार थे। जैसे ही थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परशुराम चौराहे के पास पहुंचे, तो करीब सौ किमी की रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ऑटो बिजली के खंबे से जा टकराई। उसके परखच्चे उड़ गए। सभी सवारी इसमें फंस गईं। इन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। स्कॉर्पियो एमपी 21 जेडई 5911 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार अमन शर्मा चला रहा था। उससे थाने में पूछताछ चल रही है।
इनकी मौत
- इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)
- लीला शाक्य(51)
- शुभम् शाक्य उम्र 30 वर्ष
- प्रीति कश्यप उम्र 45 वर्ष
- शगुन शाक्य उम्र 50 वर्ष
यह हुए हैं घायल
- आरव
- प्रीति शाक्य
- प्रियांशु
- सोनू
स्कॉर्पियो सवार को किया गिरफ्तार
सुबह स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मारी, जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई। यह एक ही परिवार के हैं। चार लोग घायल हैं। स्कॉर्पियो सवार को पकड़ लिया है। विपेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, थाटीपुर
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।
