साइबर ठगी के खिलाफ राज्य साइबर पुलिस ने ग्वालियर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पहली बार एक साथ आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 09:00:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 09:00:43 PM (IST)

ग्वालियर में म्यूल खातों के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक साथ 8 FIR दर्ज, BNS और IT एक्ट के तहत कार्रवाई
ग्वालियर साइबर सेल ने तोड़ा ठगों का नेटवर्क।

HighLights

  1. म्यूल खातों से विदेश जा रहा था देश का पैसा
  2. ग्वालियर साइबर सेल ने तोड़ा ठगों का नेटवर्क
  3. 101 संदिग्ध खाते अभी भी जांच के दायरे में

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। साइबर ठगी के खिलाफ राज्य साइबर पुलिस ने ग्वालियर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पहली बार एक साथ आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। साइबर ठगों के साथ उन्हें म्यूल खाते (किराये के खाते) उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई की गई है।

राज्य साइबर पुलिस की ग्वालियर यूनिट द्वारा चिह्नित आठ आरोपितों में से सात ग्वालियर के हैं, वहीं एक आरोपित शिवपुरी का रहने वाला है। छह के बैंक खाते कोटेक महिंद्रा बैंक और दो के एसबीआइ में हैं। बता दें कि राज्य साइबर सेल की ग्वालियर यूनिट में ऐसे 101 संदिग्ध बैंक खाते चिह्नित किए गए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

खाताधारकों के नाम-पता, जिसमें आई ठगी की रकम

नाम पता बैंक का नाम ठगी की रकम
जतिन सविता बीएल- 47, डीडी नगर, ग्वालियर कोटक महिंद्रा ₹2.10 लाख
अखिलेश पाल गरम सड़क, मुरार, ग्वालियर कोटक महिंद्रा ₹4.00 लाख
गिर्राज जाटव ग्वालियर एसबीआइ (SBI) ₹2.07 लाख
कृष्णा दौहरे केदार चक्की के पास, थाटीपुर, ग्वालियर कोटक महिंद्रा ₹2.04 लाख
जतिन लोधी अमोलपाठा, शिवपुरी कोटक महिंद्रा ₹1.00 लाख
प्रशांत गौतम न्यू मोहन नगर, थाटीपुर, ग्वालियर कोटक महिंद्रा ₹6.09 लाख
सोनू राजपूत माधोगंज, ग्वालियर एसबीआइ (SBI) ₹1.20 लाख
करण सिंह लोधी पदमपुर खेरिया, ग्वालियर कोटक महिंद्रा ₹4.83 लाख

इन धाराओं में एफआइआर दर्ज

  • बीएनएस- 317(2)
  • बीएनएस- 318(4)
  • बीएनएस- 319(2)
  • आइटी एक्ट- 66 डी

यह भी पढ़ें- अब 45 दिन में मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन सिस्टम ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुसीबत, रसोई पर मंडराया संकट

क्या होते हैं म्यूल खाते?

म्यूल खाते वह होते हैं, जिनका उपयोग अब साइबर ठगी की रकम को इधर से उधर पहुंचाने में किया जाता है। तीन लेयर में साइबर ठगी का पैसा जाता है। पहली लेयर में दो से पांच खाते, दूसरी लेयर में 15 से 45 खाते और तीसरी लेयर में 300 खातों तक में रकम पहुंचती है। इन्हीं खातों के जरिये यूएसडीटी से क्रिप्टो ट्रेडिंग करने के बाद पैसा विदेश भेज दिया जाता है।

म्यूल खाते साइबर ठगी की रकम को विदेश तक पहुंचा रहे हैं। आठ एफआइआर दर्ज कर ली गई हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी कर पूरी चेन की जानकारी जुटाई जाएगी।- संजीव नयन शर्मा, डीएसपी, राज्य सायबर सेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *