Road Accident in Gwalior MP: ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोहरे के कारण ट्रक औ …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 09:45:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 10:26:59 AM (IST)

MP Road Accident: ग्वालियर में भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छात्र सहित 4 की मौत
ग्वालियर में भीषण हादसा

HighLights

  1. महाराजपुरा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा
  2. कार और ट्रक की भिड़ंत
  3. चार लोगों की दर्दनाक मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर।MP News: ग्वालियर(Gwalior Road Accident) के महाराजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोहरे के कारण ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

दोनों गाड़ियों में सामने-सामने भिड़ंत हुई है। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक का शव कार के इंजन में ही फंस गया। काफ़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। इस हादसे के बाद यहाँ लंबा जाम भी लग गया।

हादसा धुंध और ट्रक की अत्यधिक गति के कारण हुआ

कार एमपी 07 जेडएफ 5193 और ट्रक एमपी 07 2801 में टक्कर हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसा धुंध और ट्रक की अत्यधिक गति के कारण हुआ है। सुबह करीब 9 बजे हादसा महाराजपुरा इलाके में बरेठा टोल प्लाजा के पास हुआ।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी यशवंत गोयल फोर्स के साथ पहुंचे। क्रेन से ट्रक और कार को अलग करवाया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। ट्रक ग्वालियर की ओर से आ रहा था, जबकि कार भिंड से आ रही थी।

मृतकों में यह शामिल, तीन की पहचान, एक अज्ञात

ज्योति यादव पत्नी हरि सिंह यादव यादव मोहल्ला गोरमी

राहुल शर्मा पुत्र किशन दत्त शर्मा ग्राम मोरोली थाना मेहगांव

राजू प्रजापति निवासी भिंड

परीक्षा देने आ रहा था राहुल

राहुल बीएससी कृषि का छात्र था। वह गालियां स्थित कृषि महाविद्यालय का छात्र था। शुक्रवार को परीक्षा देने आ रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- महिला का मोबाइल हैक कर AI से बनाई अश्लील फोटो, रिश्तेदारों को भेजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed