ग्वालियर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुरार कैंटोनमेंट में सेना के जवान के घर से गहने और सामान चोरी हो ग …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 07:43:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 07:56:21 PM (IST)

ग्वालियर में पत्नी को स्कूटी सिखाने के दौरान सेना के जवान के घर चोरी, गहने-मोबाइल समेत कीमती सामान ले उड़े चोर
ग्वालियर में दो अलग घटनाओं में चोरी के मामले सामने आए। (AI Generated Image)

HighLights

  1. जवान के घर से गहने और सामान चोरी
  2. स्कूटी सिखाते समय सूने घर में घुसे चोर
  3. डॉक्टर की बाइक चोरी का खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: मुरार कैंटोनमेंट में सेना के जवान के घर चोरी की घटना सामने आई है। मूल रूप से तेलंगाना के पेंटाकलाना निवासी नरेश बिचकुंडा भारतीय सेना में जवान हैं और उनकी पोस्टिंग मुरार कैंट में है। उन्हें कवर्ड कैंपस कॉलोनी में आवास मिला हुआ है।

स्कूटी सिखाते समय वारदात

घटना उस समय हुई जब नरेश बिचकुंडा अपनी पत्नी को स्कूटी चलाना सिखाने बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

गहने और कार्ड चोरी

चोर घर से सोने का हार, अंगूठी, झुमके, मोबाइल फोन और कैंटीन का लिकर कार्ड चोरी कर ले गए। दंपती के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर की बाइक चोरी का खुलासा

दूसरी ओर कंपू क्षेत्र में डॉक्टर की बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

सीसीटीवी से पहचान

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि शंकरचौक ललितपुर कॉलोनी निवासी सत्यम मालाकार की बाइक 22 जनवरी को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी नजर आया।

आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी सुदामा उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय सुरेश उपाध्याय निवासी वार्ड-22, वनखंडी रोड, मुरैना को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई है और उससे आगे पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *