Gwalior News: ग्वालियर निवासी एक युवक ने अपने साथियों के साथ पहले नई फॉर्च्युनर खरीदी। इसके बाद फॉर्च्युनर के गेट पर लटककर स्टंटबाजी की। इतना ही नहीं …और पढ़ें

HighLights
- वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
- अश्लील वार्तालाप से जुड़े कुछ वीडियो
- पहले फोटो खिंचवाई, फिर किया फायर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर निवासी एक युवक ने अपने साथियों के साथ पहले नई फॉर्च्युनर खरीदी। इसके बाद फॉर्च्युनर के गेट पर लटककर स्टंटबाजी की। इतना ही नहीं युवक के साथी द्वारा नई गाड़ी के जश्न में हर्ष फायर भी किया गया।
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। जहां स्टंटबाजी और हर्ष फायर किया गया है वह जगह शीतला माता मंदिर रोड बताई जा रही है। पुलिस भी वीडियो आने के बाद तस्दीक में जुटी है।

युवक का नाम राधे गुर्जर है
पुलिस के मुताबिक वीडियो सामने आने के बाद प्रारंभिक पड़ताल की तो वीडियो में नजर आ रहे युवक का नाम राधे गुर्जर है। यह ग्वालियर का ही रहने वाला है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और रील्स बनाता है। इसके काफी फालोअर हैं।
अश्लील वार्तालाप से जुड़े कुछ वीडियो भी
अश्लील वार्तालाप से जुड़े कुछ वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर इसके द्वारा बनाए गए हैं। वीडियो में यह शिवपुरी लिंक रोड स्थित शोरूम से नई गाड़ी खरीद रहा है। इसका पूजन अपने साथियों के साथ कर रहा है। इसके बाद हाईवे से गाड़ी लेकर निकलता है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर एलिवेटेड रोड को लेकर एएसआई से फिर मांगी गई अनुमति, कोर्ट स्टे और अतिक्रमण से अटका पहले चरण का काम
साथी ने बंदूक के साथ पहले फोटो खिंचवाई, फिर किया फायर
इसी गाड़ी के गेट पर लटककर यह और इसके दो साथी स्टंट करते हैं। पीछे अन्य वाहन भी चल रहे हैं। इसका एक साथी हाथ में बंदूक लेकर पहले फोटो खिंचवाता है, फिर बंदूक से फायर करता है। यह वीडियो में नजर आ रहा है।
