मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने ग्वालियर कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। इस नई व्यवस्था से अब विभागीय पत्राचार, नोटशीट …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 07:48:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 07:48:42 PM (IST)

ग्वालियर में एमपी ट्रांसको का डिजिटल अवतार... ई-ऑफिस प्रणाली शुरू, अब फाइलों का चक्कर होगा खत्म
ग्वालियर में एमपी ट्रांसको का डिजिटल अवतार, AI generated

HighLights

  1. MP पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ग्वालियर कार्यालय में ई-ऑफिस सिस्टम लागू
  2. पत्राचार और फाइलें हुईं डिजिटल, पारदर्शिता के साथ काम में आएगी तेजी
  3. कर्मचारियों को दक्ष बनाने के लिए दिया जा रहा टेबल-टू-टेबल प्रशिक्षण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने ग्वालियर कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। इस नई व्यवस्था से अब विभागीय पत्राचार, नोटशीट और अन्य कार्यालयीन कार्य पूरी तरह डिजिटल हो गए। एमपी ट्रांसको के आईटी हेड डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रणाली को कंपनी के आईटी-ईआरपी संकाय द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लागू किया गया है।

दो चरणों में लागू हुई डिजिटल व्यवस्था

पहले चरण में मुख्यालय जबलपुर के विभागों में ई-ऑफिस की शुरुआत की गई। दूसरे चरण में प्रदेश के सभी क्षेत्रीय और फील्ड कार्यालयों को इस सिस्टम से जोड़ दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के क्रियान्वयन में प्रोग्रामर नीलम मर्सकोले की भूमिका रही है। ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से न केवल कागजों की बचत होगी, बल्कि फाइलों के निराकरण में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

टेबल-टू-टेबल प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता

सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए केवल सॉफ्टवेयर इंस्टॉल नहीं किया गया, बल्कि कर्मचारियों को इसके लिए तैयार भी किया जा रहा है। आईटी-ईआरपी संकाय के प्रोग्रामर प्रवीण शुक्ला द्वारा विभिन्न कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर टेबल-टू-टेबल और ऑनलाइन व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों की तकनीकी शंकाओं को दूर कर उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली में दक्ष बनाना है।

यह भी पढ़ें- MP पुलिस की नई पहल, महिला अपराध से जुड़े मामलों के निपटारे के आधार पर सभी जिलों की ग्रेडिंग कर रहा पीएचक्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed