ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू होने से एक माह के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 01:02:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 01:02:55 PM (IST)

ग्वालियर में एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण शुरू, एक माह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन; यात्रियों को अपनाने होंगे नए रूट
करीब एक माह तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा (AI Generated Image)

HighLights

  1. बसों और भारी वाहनों के रूट में बड़ा बदलाव
  2. नीडम पुल और अलापुर तिराहा से वैकल्पिक मार्ग
  3. छोटे वाहनों को आंशिक रूप से सीधा मार्ग मिलेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एजी पुल से विक्की फैक्ट्री तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कारण रविवार से इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। आगामी लगभग एक माह तक यह व्यवस्था जारी रहेगी, जिससे इस रूट से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

प्रभावित रहेगा यह मार्ग

एजी पुल से विक्की फैक्ट्री की ओर जाने वाला ट्रैफिक सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य के दौरान इस हिस्से में आवाजाही सीमित रहेगी, जबकि अन्य मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

बदले गए रूट

विक्की फैक्ट्री से झांसी रोड बस स्टैंड की ओर जाने वाले सवारी, स्कूली और भारी वाहन आटो नाका चंद्रवदनी की तरफ नहीं जा सकेंगे। झांसी रोड से चलने वाली बसें और विक्की फैक्ट्री की ओर जाने वाले वाहन नीडम पुल, अलापुर तिराहा होते हुए बाइपास मार्ग से शिवपुरी, झांसी और दतिया की ओर भेजे जाएंगे। हालांकि, छोटे वाहनों को विक्की फैक्ट्री से सीधे निकलने की अनुमति रहेगी।

बसों के लिए विशेष व्यवस्था

दतिया और झांसी से ग्वालियर आने वाली बसें, कार और अन्य वाहन विक्की फैक्ट्री होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं रोडवेज बस स्टैंड से शिवपुरी, गुना, दतिया और झांसी जाने वाली बसें हेल्थ सेंटर से बाएं मुड़कर वीसी बंगला, अल्कापुरी और कलेक्ट्रेट मार्ग से आगे बढ़ेंगी।

शहर में प्रवेश व्यवस्था

गुना और शिवपुरी की ओर से आने वाले सवारी वाहन, स्कूल बस और ट्रक विक्की फैक्ट्री चौराहा से शहर में प्रवेश करेंगे। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे तय रूट का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर यात्रा करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *