ग्वालियर के सागरताल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से तालाब में छलांग लगा दी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 05:59:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 05:59:17 PM (IST)

ग्वालियर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने सागरताल तालाब में लगाई छलांग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
ग्वालियर के सागरताल में सामूहिक आत्महत्या का प्रयास।

HighLights

  1. ग्वालियर के सागरताल में सामूहिक आत्महत्या का प्रयास
  2. एक परिवार के तीन लोगों के तालाब में कूदने से सनसनी
  3. सागरताल में डूबने से परिवार के एक सदस्य ने तोड़ा दम

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सागरताल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से तालाब में छलांग लगा दी। इस आत्मघाती कदम में परिवार के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

पड़ोसियों से प्रताड़ना की आशंका, मौके पर मिले नोट

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वालों में दो भाई और एक बहन शामिल हैं। घायलों की पहचान इदरीश खान और यास्मीन के रूप में हुई है, जबकि मृत सदस्य की शिनाख्त के प्रयास अभी जारी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल पर पुलिस को 500-500 के नोट बिखरे हुए मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन चर्चा है कि यह परिवार अपने पड़ोसियों से काफी परेशान था। शुरुआती बातचीत में पीड़ितों का व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा है, जिससे उनके मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पीड़ितों से बातचीत कर रहे हैं ताकि छलांग लगाने के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में LPG का संकट गहराया, नहीं मिली रसोई गैस तो सड़क पर उतरे लोग, 200 उपभोक्ताओं पर मात्र 30 सिलिंडर

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल इदरीश और यास्मीन का इलाज ग्वालियर के अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने कूदने से पहले परिवार को किसी तनाव में देखा था। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पीड़ितों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *