नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर में फर्जी सिम के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पीओएस संचालक उमेश कुशवाह ने फर्जी तरीके से एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर अलग-अलग नाम और पते पर कई सिम कार्ड एक्टिवेट किए और उन्हें बेच दिया।

500 रुपये में करता था सौदा

जिस व्यक्ति के चेहरे का उपयोग किया जाता था, उसे हर सिम एक्टिवेट कराने के बदले 500 रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

झांसी रोड थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आपरेशन फेस (फेशियल आथेंटिकेशन कंप्लाइंस इंफोर्समेंट) चलाया जा रहा है।

फोटो बदलकर किया खेल

पुलिस की पकड़ में आए गिरवाई स्थित अजयपुर निवासी आशीष नागर ने बताया कि ग्राहक की जगह उसका फोटो लगाया गया, जबकि सिम एक्टिवेट करने वाले की जगह पीओएस संचालक का फोटो लगाया गया। आधार कार्ड का उपयोग कर कई सिम एक्टिवेट की गईं और बाद में इन्हें बेच दिया गया।

पुलिस से बचने की कोशिश

जब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तब आरोपित को इसकी जानकारी मिल गई। उसने इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए संदेश भेजकर अंडरग्राउंड होने को कहा।

सात सिम बरामद

अब तक सात सिम बरामद की गई हैं, जो गुढ़ा-गुड़ी का नाका क्षेत्र में प्रीतमपुर कालोनी और कुम्हारों का मोहल्ला क्षेत्र के नामों पर जारी हैं, जबकि सभी में आशीष का फोटो लगा है।

इन नामों पर सिम जारी

सोनू पुत्र कप्तान जाटव (13 फरवरी 2022)

संतोष प्रजापति (20 दिसंबर 2021)

नाथूराम जाटव (27 दिसंबर 2021)

ओमप्रकाश प्रजापति (13 जनवरी 2021)

तीतू सिंह (13 जनवरी 2021)

संतोष प्रजापति (13 जनवरी 2021)

ओमप्रकाश प्रजापति (8 अप्रैल 2021)

यह भी पढ़ें- सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड पर गोदाम में छिपाकर रखा 4,825 लीटर अवैध डीजल जब्त, 32 ड्रमों में हो रहा था काला खेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *