भोपाल से पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। …और पढ़ें

HighLights
- इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान से दोस्ती
- होटल में सात दिन तक दुष्कर्म
- शादी के लिए मतांतरण का दबाव
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भोपाल से पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उसने छात्रा को मिलने के लिए ग्वालियर बुलाया।
गिरवाई स्थित होटल मंगल में छात्रा को सात दिन तक रखा और दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब शादी करने के लिए कहा तो बोला, मतांतरण करना होगा, तभी शादी होगी।
छात्रा का क्या कहना है
छात्रा का कहना है कि वह गर्भवती हो गई तो मारपीट कर गर्भपात भी कराया गया। इस मामले में गिरवाई थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
मूल रूप से पांढुर्णा जिले की रहने वाली छात्रा भोपाल से पढ़ाई कर रही है। वह भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में रहती है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘सदेव शूटर’ नाम की आईडी से फॉलो रिक्वेस्ट आई। छात्रा ने फॉलो किया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी।
आरोपित ग्वालियर का रहने वाला है
युवक ने छात्रा का नंबर ले लिया। उसने बताया कि वह ग्वालियर का रहने वाला है। छात्रा और उसके बीच लगातार बातचीत होती रही। छात्रा उसके बुलाने पर ग्वालियर आ गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह भोपाल पहुंच गई तो आरोपित ने किसी मुसीबत में होने की बात कहकर 50 हजार रुपये मांगे। उसने अपने कान के बाले बेचकर यह रुपये भी दे दिए।
