ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश हुई, तापमान गिरा। अगले 24 घंटे में गरज-चमक व ओलावृष्टि का अलर्ट है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 08:08:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 08:08:58 AM (IST)

ग्वालियर में अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ जमकर होगी बारिश, गिरेंगे ओले; किसाने परेशान
ग्वालियर में जमकर होगी बारिश। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर और गांवों में बारिश।
  2. तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट, मौसम हुआ ठंडा।
  3. अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि और बारिश का यलो अलर्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ सहित अलग-अलग क्षेत्रों में चक्रवातों के असर से मंगलवार को शहर से लेकर गांवों तक बारिश हुई। शहर में हल्की बारिश हुई, तो ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय तक तेज व बाद में हल्की बारिश हुई। शहर में 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।

बारिश की वजह से दिन के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे मौसम ठंडा हो गया। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा और रात का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम के इस यलो अलर्ट से जिले के किसान चिंतित हैं, क्योंकि अभी भी किसानों की 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल खेतों में खड़ी हुई है। बारिश से इसमें नुकसान हो सकता है।

दोपहर दो बजे तक आसमान पर बादल आ गए और तेज हवा चलने लगी। हवा के साथ ही पहले तो कुछ मिनट तक तेज बारिश हुई, लेकिन बाद में करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी होती बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे अंचल के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि मंगलवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को भी अंचल में गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है और बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
  • हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को सिस्टम कमजोर हो जाएगा और मौसम खुल जाएगा। इसके बाद 11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *