एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी से 2.52 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 10:46:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 10:46:53 PM (IST)

ग्वालियर डिजिटल अरेस्ट 2.52 करोड़ की ठगी में छिंदवाड़ा के 3 और जालसाज गिरफ्तार,  दिल्ली के लक्ष्मी नगर से खुला राज
छिंदवाड़ा के 3 और जालसाज गिरफ्तार

HighLights

  1. डिजिटल अरेस्ट ठगी में तीन गिरफ्तार
  2. 2.52 करोड़ की ठगी का मामला
  3. बैंक खाते उपलब्ध कराते थे आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी से 2.52 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तीनों मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र स्थित ग्राम न्यूटन के रहने वाले हैं और दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहकर साइबर ठग गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। मामले में चार आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

दो करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपये ठग लिए

दरअसल, ग्वालियर के विंडसर हिल्स निवासी नारायण महादेव टिकेकर ने 23 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि सीबीआई अधिकारी बनकर बदमाश ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाया और दो करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपये ठग लिए।

साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक ठगी के 28 लाख रुपये इंडसइंड बैंक के जिस खाते में ट्रांसफर हुए, वह सौरव यादव और शरद डेहरिया का था। वहीं हरीश गड़वाल पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

दिल्ली का लिंक

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दिल्ली में रहकर साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। अब तक वे चार-पांच खाते हरीश गड़वाल को दे चुके हैं। हरीश का कनेक्शन टेलीग्राम के जरिए चलने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह से है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *