मोतीमहल में डेढ़ वर्ष पहले लागू किए गए नए ट्रैफिक प्लान का अब नगर निगम और विस्तार करने जा रहा है। अब यहां एक नया प्लान तैयार किया जाएगा। वर्तमान में ज …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 09:29:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 09:29:24 PM (IST)

ग्वालियर को जाम से मिलेगी राहत... फोरलेन रोड से गुजरेंगे वाहन, खत्म होगा ब्लैक स्पॉट
ग्वालियर को जाम से मिलेगी राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मोतीमहल में डेढ़ वर्ष पहले लागू किए गए नए ट्रैफिक प्लान का अब नगर निगम और विस्तार करने जा रहा है। अब यहां एक नया प्लान तैयार किया जाएगा। वर्तमान में जमुना बाग नर्सरी के सामने से वाहनों का आवागमन दोनों दिशाओं में होता है। यहां नगर निगम संग्रहालय की बाउंड्रीवाल होने के कारण ‘ब्लैक स्पॉट’ बन जाता है। दोनों दिशाओं से तेज गति से वाहनों का आवागमन होने के कारण यहाँ हादसों की संभावना बन जाती है। हालाँकि आगे चलकर चौड़ी सड़क होने के कारण ट्रैफिक अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट हो जाता है।

6 मीटर चौड़ी नई रोड और फोरलेन की सुविधा

अब नए प्लान के मुताबिक मोतीमहल एसबीआई (SBI) की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए संग्रहालय परिसर से छह मीटर चौड़ी नई रोड तैयार की जाएगी। संग्रहालय की बाउंड्रीवाल का उपयोग डिवाइडर के तौर पर किया जाएगा। ऐसे में इस इलाके में फोरलेन रोड से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। लंबे समय से इस क्षेत्र में वाहनों के आवागमन का यही तरीका रहा है। हालाँकि लगभग डेढ़ साल पहले नगर निगम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रोड को खोलने के लिए संग्रहालय के ठीक सामने लगने वाली दुकानों को शिफ्ट कराने की प्रक्रिया की थी, क्योंकि मोतीमहल के दरवाजे पर जाम के हालात बन जाते थे।

जाम से मुक्ति और नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम का बजट

यहाँ दिन के समय स्कूल बसें व अन्य वाहनों के आवागमन से जाम लगता था। अब नया रास्ता खोलने से मोतीमहल एसबीआई की तरफ से जीआईएस (GIS) सब स्टेशन होते हुए वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन आगे चलकर संकरी सड़क पर दोनों दिशाओं से वाहन आते हैं। इसके चलते दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अब नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के बजट से 42 लाख रुपये खर्च कर सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा।

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निर्णय

इसी क्षेत्र में सड़क के दूसरी तरफ जमुना बाग नर्सरी की जमीन पर नया परिषद भवन तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में परिषद की बैठकें जलविहार में होती हैं, लेकिन नई इमारत बनने के बाद बैठकों का आयोजन यहीं होगा। ऐसे में इस इलाके में बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन बढ़ेगा। इसके अलावा निगम संग्रहालय को देखने के लिए भी लोग पहुँचेंगे। इसी इलाके में स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत भी सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। ऐसे में यहाँ पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी और ट्रैफिक लोड बढ़ जाएगा।

निर्माण प्रक्रिया: हटाए जाएंगे पार्क के बेंच और पत्थर

वर्तमान में निगम संग्रहालय की बिल्डिंग के बाहर पूरा पार्क बना हुआ है, जिसमें बैठने के लिए पत्थर व लकड़ी की बेंच आदि भी लगी हुई हैं। इन्हें यहाँ से हटाकर खुली जगह को रोड में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में जहाँ निगम संग्रहालय परिसर का मुख्य द्वार है, वाहन वहाँ से अंदर प्रवेश करेंगे और जहाँ क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 का प्रवेश द्वार हुआ करता था, उससे ठीक पहले वाहनों का निकास होगा।

मोतीमहल में निगम संग्रहालय की जमीन पर छह मीटर चौड़ी रोड तैयार की जाएगी, जिससे दोनों दिशाओं में अलग-अलग ट्रैफिक संचालित हो और दुर्घटना की संभावना न बचे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। – पवन सिंघल, कार्यपालन यंत्री पीआईयू, नगर निगम

यह भी पढ़ें- इंदौर: जिलाबदर बदमाश को भारी पड़ी मनमर्जी, आदेश की धज्जियां उड़ाई तो कोर्ट ने भेजा 3 साल के लिए जेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *