थाना सिरोल क्षेत्र के मॉडल टाउन गली नंबर एक में दबंगों द्वारा एक महिला से छेड़छाड़, मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। …और पढ़ें

HighLights
- थार गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया
- बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को लाठी-डंडों से मारा
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। थाना सिरोल क्षेत्र के मॉडल टाउन गली नंबर एक में दबंगों द्वारा एक महिला से छेड़छाड़, मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि 10-15 लोगों के समूह ने उनके साथ धक्का-मुक्की और छेड़छाड़ की।
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे संस्कार शर्मा और विकास यादव से आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए।
थार गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया
पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने उनके घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन भी लूट ली गई। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए अवैध हथियार से फायरिंग भी की गई।
आरोपित हुरावली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे
आरोपित हुरावली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें अंशुल यादव, धामू यादव, बंटी यादव, भगत, दिग्गी जादौन सहित 10-12 अन्य लोग शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी।
रीवा: ठगों ने पूजा-पाठ के नाम पर 10 लाख के जेवर किए पार
गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौड़िया में साधु के भेष में आए दो शातिर ठगों ने सोमवार को महिला और परिवार को अपनी बातों में फंसाकर आठ से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। दूसरे दिन जब पीड़िता को घटना का पता चला तो उसने गुढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। विश्वास जीतकर दिया धोखा: पीड़ित महिला रेणु कुशवाहा ने बताया कि उनके घर में दो व्यक्ति साधु के भेष में आए थे। उन्होंने खुद को “बालाजी धाम” का बताया।
कुछ ऐसी बातें बताईं जो बिल्कुल सही थीं
ठगों ने महिला के परिवार और बच्चों के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं जो बिल्कुल सही थीं। रेणु को उन पर गहरा विश्वास हो गया। ठगों ने घर में सुख-शांति और भंडार भरने के लिए विशेष पूजा-पाठ करने का झांसा दिया।
उनसे चावल के पांच दाने मंगवाए और अभिमंत्रित करने का नाटक कर कहा कि इन्हें ले जाकर अपने “भंडार गृह” (जहां अनाज या कीमती सामान रखा जाता है) में रख दे। रेणु दाने रखने गई तो ठगों ने पति रामजी कुशवाहा को पानी लाने के बहाने बाहर भेज दिया।
घटना का अगली सुबह पता चला
रेणु को दोबारा दूसरे कमरे से कागज लाने के लिए भेज दिया। इसी बीच ठगों ने भंडार गृह में रखे मंगलसूत्र, झुमके, हाफ सेट, पजहर और एक फूल सेट सहित अन्य कीमती सामान पार कर लिया। घटना का पता तब चला जब अगली सुबह महिला ने भंडार गृह जाकर देखा, जहां गहनों का डिब्बा खाली पड़ा था।
