ग्वालियर में कार्यवाहक निरीक्षक पर लिव-इन पार्टनर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा। पीड़िता गर्भवती है। एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार, गिरफ्तारी क …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 08:18:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 09:13:01 AM (IST)

ग्वालियर के पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला से शादी के नाम पर बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ा; दुष्कर्म का मामला दर्ज

HighLights

  1. लिव-इन पार्टनर ने निरीक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया
  2. शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाने की बात कही
  3. पीड़िता आठ माह की गर्भवती, मेडिकल जांच कराई जा रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस की छवि एक बार फिर धूमिल हुई है। ग्वालियर के तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थत कार्यवाहक निरीक्षक रूपेश शर्मा ने बुटीक संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। वह उसके साथ लंबे समय से लिव-इन में रह रहा था। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद मुकर गया।

पीड़िता ने झांसी रोड थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई है। पीड़िता 8 माह की गर्भवती भी है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। रविवार रात को पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है।

ये है पूरा मामला

  • झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला बुटीक चलाती है। उसके पति का निधन कुछ समय पहले हो चुका है। पति के निधन के बाद उसकी दोस्ती कार्यवाहक निरीक्षक रूपेश शर्मा से हो गई। रूपेश मूल रूप से ग्वालियर का ही रहने वाला है। कार्यवाहक निरीक्षक बनने के बाद उसकी पोस्टिंग पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तिघरा में हो गई थी।

  • पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रूपेश शर्मा लिव-इन में रहता था। लंबे समय से वह उसके साथ लिव-इन में रह रहा था। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वह गर्भवती हो गई। उसके बाद रूपेश ने दूरी बना ली। उसके फोन उठाना बंद कर दिए। धमकाना शुरू कर दिया।
  • पीड़िता ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से फोन पर शिकायत की थी। फिर रविवार को पहले पुलिस कंट्रोल रूम फिर झांसी रोड थाने पहुंच गई। झांसी रोड थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्यवाहक निरीक्षक रूपेश शर्मा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की धारा में एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक अभी आरोपित पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी तलाश की जा रही है।
  • कार्य.निरीक्षक पर एफआइआर होते ही भोपाल तक हड़कंप

    पीटीएस में पदस्थ कार्य निरीक्षक पर दुष्कर्म की एफआइआर होते ही भोपाल तक हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्वालियर पुलिस और पीटीएस के अधिकारियों से घटनाक्र की जानकारी ली।

    विभागीय कार्रवाई होगी

    इस मामले में जब पीटीएस एसपी अखिलेश रैनवाल ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। इस मामले की मौखिक जानकारी मिल गई है। विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    पहले से दो बच्चों का पिता

    रूपेश शर्मा के बारे में बताया गया है कि वह पहले से दो बच्चों का पिता है। पीड़िता के भी पहले से एक बेटा है।

    आरोपी जल्द ही होगा गिरफ्तार

    पीटीएस में पदस्थ कार्य.निरीक्षक पर लिव-इन पार्टनर द्वारा दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई गई है। झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। धर्मवीर सिंह, एसएसपी



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *