ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में पुजारी पर श्रद्धालु ने मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया। प्रसाद को लेकर विवाद बढ़ा। सीसीटीवी के आधार पर शिकायत, पुलिस जा …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 09:00:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 09:00:55 AM (IST)

ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालु से की मारपीट, कहा- तांत्रिक क्रिया कर दूंगा
अचलेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और पुजारी के बीच मारपीट। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अचलेश्वर मंदिर में पुजारी और श्रद्धालु के बीच विवाद
  2. प्रसाद चढ़ाने के तरीके को लेकर हुआ विवाद शुरू
  3. नटराज हॉल में ले जाकर मारपीट का आरोप लगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के अचलेश्वर मंदिर में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक श्रद्धालु ने पुजारी पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची है और घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता राजेश बोहरा के अनुसार वे पिछले करीब 40 वर्षों से मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं। उनके परिवार की गहरी आस्था इससे जुड़ी है। उन्होंने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे, तब पुजारी गगन कटारे मौजूद थे। प्रसाद चढ़ाने के दौरान पुजारी ने प्रसाद को फेंककर शिवलिंग पर चढ़ाया, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई।

नटराज हॉल में ले जाकर की मारपीट

आरोप है कि टोका-टोकी के बाद पुजारी ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसके बाद कुछ लोग दोनों को मंदिर परिसर के नटराज हॉल में ले गए, जहां कथित तौर पर पुजारी ने श्रद्धालु के साथ हाथापाई की। पीड़ित का दावा है कि उसे तांत्रिक क्रिया की धमकी भी दी गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिकायत

श्रद्धालु ने घटना के सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *