Vaishnavi Sharma: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई सदस्य ग्वालियर की बेटी वैष्णवी शर्मा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गहर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 31 Dec 2025 09:16:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Dec 2025 09:23:16 PM (IST)

ग्वालियर की बेटी वैष्णवी शर्मा का कमाल, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में छोड़ी छाप, अब WPL पर टिकी नजरें
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के साथ हाथ में कैप लिए हुए वैष्णवी शर्मा- सौजन्य इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. वैष्णवी शर्मा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं
  2. वैष्णवी ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में लहराया परचम
  3. वैष्णवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं

राजदिल शिवहरे, नईदुनिया, ग्वालियर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई सदस्य ग्वालियर की बेटी वैष्णवी शर्मा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस 20 वर्षीय क्रिकेटर ने श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण सीरीज में प्रभावित करने वाली गेंदबाजी की। वैष्णवी के प्रदर्शन और उनके करीबियों का मानना है कि वह नौ जनवरी से होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में किसी फ्रेंचाइजी से खेलती नजर आ सकती हैं।

पिता बने पहले कोच

वैष्णवी के पिता डा. नरेंद्र शर्मा ज्योतिषी हैं। बेटी के क्रिकेटर बनने के सपने में पूरे परिवार ने साथ दिया। डा. शर्मा बताते हैं कि कुंडली बनाते समय ही उन्हें बेटी की क्रिकेट में सफलता का आभास हो गया था। चार वर्ष की उम्र में उन्होंने वैष्णवी को प्लास्टिक का बैट-गेंद दिलाई और घर के पास एसएएफ ग्राउंड में क्रिकेट सिखाना शुरू किया। रुचि बढ़ने पर उसे समर कैंप में प्रशिक्षण दिलाया गया। फिर एकेडमिक क्रिकेट सेंटर पर ले गया। आज उसकी सफलता इसका प्रमाण है।

इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में रहीं वैष्णवी

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान वैष्णवी इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियों में रहीं। वैष्णवी की कई तस्वीरें खासकर खुले बालों वाली एक फोटो वायरल हुई। एक पाकिस्तानी फैन ने निकाह तक का प्रस्ताव दे दिया। इस पर भारतीय प्रशंसकों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। पिता ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इंटरनेट मीडिया की दुनिया में कौन क्या लिख दे, इस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया में कहा कि ऐसा प्रस्ताव बेहद आपत्तिजनक है और इससे उन्हें काफी गुस्सा आया।

ग्वालियर के बेटी अनुष्का खेलेगी डब्ल्यूपीएल

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में ग्वालियर की क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा था। वह मैदान में बल्ला और गेंद दोनों संभालती हैं। वह गुजरात टीम के अहमदाबाद में लगे कैंप में शामिल भी हो गई हैं। डब्ल्यूपीएल में खेलने वाली मध्य प्रदेश की पहली क्रिकेटर है। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पहले सत्र में अनुष्का बुदंलेखंड बुल्स से खेलीं थी और उनकी टीम चैंपियन रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed