अब पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर खुलते ही अप्रैल माह से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 04 Mar 2026 10:40:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 10:47:53 PM (IST)

ग्‍वालियर की जनता को मिलेगी राहत, मास्‍टर प्‍लान के अनुरूप बनाईं जाएंगी तीन नई सड़कें
ग्‍वालियर में बनेंगी नई सड़कें। – सांकेतिक तस्‍वीर।

HighLights

  1. सात करोड़ रुपये की लागत से तीन सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और मास्टर प्लान के क्रियान्वयन के लिए सात करोड़ रुपये की लागत से 5.80 किमी लंबी तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।

अब पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर खुलते ही अप्रैल माह से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

चूंकि इन सड़कों को मास्टर प्लान के अनुरूप बनाया जाएगा, ऐसे में जरूरत पड़ने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके अलावा सड़क किनारे जलजमाव जैसी समस्याओं को दूर करने का भी प्रविधान किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा जिन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

उनमें नयागांव रायरू बायपास से रेडियो रूम तक 500 मीटर की सड़क 1.04 करोड़ रुपये, सिकरवार मार्केट से पुरानी छावनी चौराहा मार्ग तक 1.30 किमी का निर्माण कार्य 2.32 करोड़ रुपये और रायरू गांव से बोडन का पुरा होते हुए जोर वाले बाबा गंगापुर तक चार किमी लंबी सड़क का निर्माण 3.62 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *