{“_id”:”6927d2ca259123e419049503″,”slug”:”gauharganj-rape-case-absconding-accused-salman-caught-on-camera-buying-cigarettes-2025-11-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गौहरगंज दुष्कर्म: सिगरेट खरीदते कैमरे में कैद हुआ फरार सलमान, विरोध में उतरा किन्नर समाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के फरार आरोपी सलमान का नया CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह ग्राम पांजरा स्थित NH-45 पर एक चाय की दुकान से सिगरेट खरीदता दिखाई दे रहा है।
आरोपी सलमान का सीसीटीवी फुटेज। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के फरार आरोपी सलमान का एक वीडियो सामने आया है। घटना के छह दिन बाद भी सलमान पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वीडियो में सलमान चाय की दुकान से सिगरेट खरीदता दिख रहा है। ये कैमरा दुकान में लगा हुआ है। अलग-अलग दो वीडियो हैं। एक में आरोपी टीशर्ट पहने हुए है तो दूसरे में शर्ट पहने हुए हैं। दोनों वीडियो घटना के बाद के बताए जा रहे हैं। दावा है कि ये वीडियो दुष्कर्म के लगभग तीन घंटे बाद का हो सकता है। सलमान ने मासूम बच्ची से विगत 21 नवंबर को हैवानियत को अंजाम दिया था।
Trending Videos
आरोपी दो प्रकार के कपड़े पहने हुए सीसीटीवी में नजर आया है। पहले वाले फुटेज में सलमान नीली शर्ट पहने दिख रहा है। वहीं थोड़ी देर बाद आरोपी सलमान टी-शर्ट पहने एक दुकान से सिगरेट खरीदता दिख रहा है। ये दुकान नेशनल हाईवे 45 गौहरगंज के ग्राम पांजरा में है। पुलिस की लगभग 20 टीमें इस समय आरोपी सलमान की तलाश में जुटी हुईं हैं।