भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास मृत बछड़ा फेंके जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। घटना के बाद जहां शहर में तनाव का माहौल बना था, वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उपद्रव करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करने पर सराहना भी की।

जनता ने संवेदनशील स्थिति में संयम दिखाया

मसूद ने कहा कि भोपाल की जनता ने संवेदनशील स्थिति में संयम दिखाया है, लेकिन कुछ लोग बार-बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, हालांकि उन्होंने शहर में शांति बनाए रखने को प्राथमिकता बताया।

यह भी पढ़ेंसाथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर भड़के आरोपी; समझाने पर युवक को चाकुओं से गोद डाला

घटना के बाद बढ़ा था तनाव

गौरतलब है कि 22 मार्च को काली मंदिर के पास एक बोरे में मवेशी का अवशेष मिलने के बाद शहर में आक्रोश फैल गया था। हिंदू संगठनों ने तलैया थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी और चक्काजाम भी किया गया था।

यह भी पढ़ें-लोकतंत्र और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन; सीएम बोले-राजनीति अनुशासन जरूरी

पुलिस ने 5 दिन में किया खुलासा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। करीब 400 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए और लगातार पांच दिन की पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।

सार:

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed