नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: शहर में अवैध शराब के कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बंटी भदौरिया और हेमू सिकरवार गैंग के बीच चल रही दुश्मनी एक बार फिर हिंसक रूप ले चुकी है। गवाही से पहले गवाह पर हुए हमले ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
रास्ते में हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और विजय पंडित भी उनसे जा मिले। इसके बाद सभी आरोपी उसे जड़ेरुआ बांध की ओर ले गए, जहां कार में ही उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, गोली चलाई
आरोपितों ने गौरव यादव के कपड़े उतरवाकर बेल्ट, डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान शिवम तोमर ने उस पर गोली भी चलाई, जो उसके सिर को छूकर निकल गई। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया।
इसके बाद आरोपितों ने उसे कपड़े पहनाए और करीब एक घंटे तक शहर में घुमाते रहे। अंत में प्रीतम विहार कॉलोनी में उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और फरार हो गए।
राहगीर से मदद लेकर पहुंचा थाने
घटना के बाद घायल गौरव यादव ने राहगीर से फोन लेकर अपनी मां को सूचना दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुरानी रंजिश का नतीजा
बताया जा रहा है कि बंटी भदौरिया और हेमू सिकरवार गैंग के बीच पिछले सात साल से दुश्मनी चली आ रही है। यह विवाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर शुरू हुआ था।
दो जून 2025 को बंटी भदौरिया और उसके साथियों ने हेमू सिकरवार के भाई भोला सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बंटी भदौरिया, राहुल राजावत और पुस्सू भदौरिया समेत अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
इसके अलावा 2024 में हजीरा क्षेत्र में हेमू सिकरवार गैंग ने बंटी भदौरिया पर भी फायरिंग की थी। इस मामले में गौरव यादव गवाह है और अप्रैल में अंतिम गवाही होनी है।
पुलिस की सख्ती और दबिश
घटना के बाद पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। देर रात एसएसपी धर्मवीर सिंह महाराजपुरा थाने पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। महाराजपुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
विजय पंडित की दूसरी वारदात
विजय पंडित ने तीन दिन के भीतर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले उसने शुक्रवार को चंदनपुरा में आशीष चौहान पर फायरिंग की थी। इस मामले में उसका भाई और मामा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि विजय पंडित फरार है। बताया जा रहा है कि उसने इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है।
