गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उधना से जयनगर के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन (09061/09062) चलाने का फैसला लिया गया है, जो भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के 22 कोच लगाए गए हैं, जिससे बिना रिजर्वेशन यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कब चलेगी ट्रेन?
उधना से जयनगर (09061): 5 और 12 अप्रैल (रविवार)
जयनगर से उधना (09062): 6 और 13 अप्रैल (सोमवार)
कुल 2-2 ट्रिप दोनों दिशाओं में
भोपाल मंडल में प्रमुख समय
इटारसी: दोपहर 12:50 बजे
जबलपुर: शाम 4:40 बजे (उधना-जयनगर) / 3:15 बजे (वापसी)
इसके अलावा कटनी, सतना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
यह भी पढ़ें-30% से ज्यादा DNA डैमेज खतरनाक, धूम्रपान करने वालों पर सबसे ज्यादा खतरा,नई जांच से खुलेगा राज
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?
यह स्पेशल ट्रेन चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, पटना, दरभंगा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे का कहना है कि गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री आसानी से सफर कर सकें।
