खेलो एमपी 2025 को लेकर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश में पहली बार खेल विभाग और सभी खेल संघ मिलकर इस बड़े आयोजन को करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सकारात्मक माहौल बनाया है, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरंतर मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। मंत्री सारंग ने बताया कि जनवरी में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा, जिसे मध्यप्रदेश के ओलिम्पिक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस बार खेल विभाग के साथ खेल संघ भी टीम चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिससे खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी और प्रदेश की मजबूत टीम तैयार की जा सकेगी। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। प्रतियोगिताएं भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन और शहडोल संभाग में होंगी। प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में खेल आयोजन किया जाएगा, जबकि राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा।

Trending Videos

ये भी पढ़ें-  MP News: आज से भोपाल मेट्रो में आम जनता होगी सवार, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी, सुरक्षा के सख्त नियम

मंत्री ने बताया कि इस बार पारंपरिक खेलों को पहली बार शामिल किया गया है। पिट्ठू, रस्साकशी के साथ-साथ क्रिकेट को भी पहली बार खेलो एमपी में जगह दी गई है। कुल 27 खेलों का आयोजन संबंधित खेल संघों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूथ गेम्स अब प्रदेश की टीम चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनेंगे। खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सभी खेलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मंत्री सारंग ने इसे मध्यप्रदेश में खेलों के उन्नयन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

ये भी पढ़ें-  भोपाल मेट्रो का पहला कमर्शियल सफर शुरू: राजधानी की रफ्तार बदली, एम्स से सुभाष नगर तक 30 मिनट में पहुंची मेट्रो

इस प्रकार होगी प्रतियोगिताएं 

आयोजन में  ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं: 10 से 15 जनवरी, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं: 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं: 21 से 25 जनवरी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं: 28 से 31 जनवरी 2026 तक होगी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *