फूलबाग मैदान के पास स्थित विक्टोरिया मार्केट के बाहर कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी। जब सीएसपी हिना खान की नजर पड़ी तो उन्होंने चालक को टोका। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 09:43:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 09:43:46 AM (IST)

खाकी का खौफ नहीं! ग्वालियर में फर्जी बत्ती लगी कार को CSP ने टोका, तो उन पर ही चढ़ाने का किया प्रयास
CSP के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। फूलबाग मैदान के पास स्थित विक्टोरिया मार्केट के बाहर कार पर लाल-नीली बत्ती लगी थी। जब सीएसपी हिना खान की नजर पड़ी तो उन्होंने चालक को टोका। वह सीएसपी से मुंहवाद करने लगा। जब सीएसपी ने वायरलेस के जरिये फोर्स बुलाना चाहा तो उसने तेज रफ्तार में गाड़ी आगे बढ़ा दी। गनीमत रही कि सीएसपी पीछे हट गईं। उनके चालक के हाथ में चोट लगी है। कार पर नंबर नहीं था।

गाड़ी देर रात तक पकड़ी नहीं जा सकी

सीएसपी खान विक्टोरिया मार्केट में कानून से जुड़ी कुछ किताबें लेने के लिए गई थीं। जब किताब लेकर लौट रही थीं, तभी कार पर नजर पड़ी। कार चालक से पूछा कि यह बत्ती तो पुलिस की गाड़ी पर लगी होती है। इस पर वह मुंहवाद करने लगा। जब वायरलेस के जरिये फोर्स बुलाने के लिए उन्होंने मैसेज किया तो वह वहां से भागने लगा। इसी दौरान सीएसपी को सामने से टक्कर मारने का प्रयास किया। सीएसपी पीछे हट गईं। उनके चालक रामसनेही का हाथ कांच पर लग गया।गाड़ी को पकड़ने के लिए आगे नाकाबंदी भी की गई, लेकिन गाड़ी देर रात तक पकड़ी नहीं जा सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed