Gwalior News: शहर के करीब 40 से ज्यादा लोगों से किराये पर गाड़ियां लगवाने के नाम पर चार करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले आरोपित हिमाचल शर्मा को प …और पढ़ें

HighLights
- ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके का रहने वाला है
- किसी से ट्रैक्टर, किसी से ट्रक और किसी से कार हड़पी
- घेराबंदी कर पुलिस ने जयपुर से पकड़ लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के करीब 40 से ज्यादा लोगों से किराये पर गाड़ियां लगवाने के नाम पर चार करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने वाले आरोपित हिमाचल शर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह खुद को दारोगा बताता था। उसका एक साथी सुरेश शर्मा अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके का रहने वाला है
हिमाचल शर्मा ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके का रहने वाला है। वह खुद को दारोगा बताता था। मध्य प्रदेश पुलिस की ड्रेस भी पहनता था और खुद को दारोगा बताकर वह लोगों को झांसे में लेता था। उसने करीब 40 से ज्यादा लोगों को फंसाया।
किसी से ट्रैक्टर, किसी से ट्रक और किसी से कार हड़पी
हिमाचल शर्मा ने लोगों से गाड़ियां किराये पर ली और बाद में इन गाड़ियों को उसने हड़प लिया। किसी की गाड़ी बेच दी, तो किसी की गाड़ी गिरवी रखकर पैसे उधार ले लिए। किसी से ट्रैक्टर तो किसी से ट्रक और किसी से कार हड़पी।
क्राइम ब्रांच की टीम तलाश में लगी थी
लोग इकठ्ठा होकर पिछले सप्ताह एसएसपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंचे थे। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए और क्राइम ब्रांच थाने में एफआइआर दर्ज कराई। तभी से क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में लगी थी।
घेराबंदी कर पुलिस ने जयपुर से पकड़ लिया
क्राइम ब्रांच को पहले उसकी लोकेशन दिल्ली फिर जयपुर में मिली। रविवार देर रात घेराबंदी कर पुलिस ने उसे जयपुर से पकड़ लिया। पहले उसने अपना नाम सुरेश शर्मा का नाम बताया है, और दिल्ली में खुद को एयरपोर्ट का मैनेजर बताया।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में पत्नी को स्कूटी सिखाने के दौरान सेना के जवान के घर चोरी, गहने-मोबाइल समेत कीमती सामान ले उड़े चोर
सूबेदार बनकर घूमता था, पहले भी पकड़ा जा चुका है
पुलिस के अनुसार इससे पहले हिमाचल शर्मा सूबेदार बनकर घूमता था और सबको अपना परिचय सूबेदार के रूप में देता था। किसी को शक ना हो इसके लिए वह सूबेदार की ड्रेस में शहर में घूमता था। करीब आठ साल पहले पुलिस ने उसे पकड़ा था।
