नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गोला का मंदिर इलाके में कटारे फार्म की झाड़ियों में महिला की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका मुंह और सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। महिला का शव निर्वस्त्र मिला है। पास ही में भारी पत्थर मिला है, जिससे कुचलकर हत्या की गई है।

पत्थर पर खून भी लगा है। जिस हाल में महिला का शव मिला है, उससे आशंका है-मृतका के साथ पहले दुष्कर्म हुआ, इसके बाद उसकी हत्या की गई। अभी मृतका की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। पुलिस मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अभी मृतका की पहचान के प्रयास में लगी है। शहर के सभी थानों से लेकर आसपास के जिलों में भी पुलिस को सूचना दी गई है। मृतका के फोटो भेजे गए हैं। जिससे उसकी पहचान जल्द हो सके।

एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी अनु बेनीवाल फोर्स के साथ यहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी यहां बुलवाई गई। सेना की तैयारी कर रहा युवक दौड़ रहा था, झाड़ियों में पड़ी दिखी लाशकटारे फार्म में जहां लाश पड़ी मिली है।

वहां रोज सेना और पुलिस की तैयारी कर रहे युवक दौड़ते हैं। युवक समूह में दौड़ रहे थे। एक युवक की नजर पड़ी तो उसने देखा कि झाड़ियों में महिला की लाश पड़ी थी। उसने पास ही में दुकान चलाने वाले को बताया, क्योंकि उसके पास मोबाइल नहीं था।

दुकान वाले ने पुलिस को सूचना दी। तब यहां पुलिस पहुंची। जहां मिली लाश, वहां से 200 मीटर दूर बन रहा भवनजहां यह लाश मिली, वहां से करीब 200 मीटर दूर भवन बन रहा है। यहां कई मजदूर भी काम करते हैं। लाश मिलने के बाद यह लोग गायब हो गए।

24 घंटे के भीतर मारा गया, यहीं हुई हत्या

फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने जांच की। महिला की लाश पर लगा खून ताजा था। सर्दी का मौसम है इसलिए शव डिकंपोज नहीं हुआ था। आशंका है- हत्या करीब 24 घंटे के भीतर ही हुई है। महिला की मांग में सिंदूर था। पैर में बिछिया, पायल भी थी। पास ही में पत्थर मिला। जिस पर खून लगा था।

इससे स्पष्ट है- हत्या यहीं की गई है। दो किलोमीटर तक गया श्वान, निर्माणाधीन मकान पर जाकर रुका यहां डॉग स्क्वायड भी पहुंचा था।

श्वान घटनास्थल से मुख्य सड़क पर पहुंचा, इसके बाद करीब दो किलोमीटर तक गया। यहां निर्माणाधीन मकान पर जाकर रुक गया। महिला की हत्या की गई है। दुष्कर्म की भी आशंका है, क्योंकि शव निर्वस्त्र हाल में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। महिला की पहचान भी नहीं हो सकी है – अनु बेनीवाल एएसपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed