उसने कहा कि घर पर इंजीनियर तभी पहुंचेगा, जब रिपेयर ई-सर्विस फार्म जमा कर देंगे। इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन भरना होगा। रिपेयर ई-सर्विस के नाम से उसने एपी …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 04:41:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 04:46:14 PM (IST)

एपीके फाइल भेज बेकरी संचालक का मोबाइल हैक कर खाते से निकाले चार लाख
साइबर अपराध।

HighLights

  1. सतीश कुमार बेकरी संचालक हैं।
  2. उनकी वाशिंग मशीन खराब हो गई थी।
  3. कस्टमर केयर नंबर गूगल पर ढूंढ रहे थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार के रहने वाले बेकरी संचालक को वॉशिंग मशीन सुधरवाने के लिए गूगल से कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालना भारी पड़ गया। बेकरी संचालक को ठग ने एपीके फाइल भेजी। इस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से चार लाख रुपये निकल गए। इस मामले में मुरार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मुरार स्थित अशोक कॉलोनी निवासी सतीश कुमार बेकरी संचालक हैं। उनकी वाशिंग मशीन खराब हो गई थी। इसके चलते वह कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर ढूंढ रहे थे।

यहां कंपनी के कस्टमर केयर नंबर की जगह ठग ने अपना नंबर डाला था। इस नंबर पर जब काॅल किया तो ठग ने कंपनी का कर्मचारी बनकर बात की।

उसने कहा कि घर पर इंजीनियर तभी पहुंचेगा, जब रिपेयर ई-सर्विस फार्म जमा कर देंगे। इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन भरना होगा। रिपेयर ई-सर्विस के नाम से उसने एपीके फाइल भेजी।

जैसे ही इस फाइल पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। उनके खाते से अलग-अलग बार में चार लाख रुपये निकल गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *