मुरार क्षेत्र में पकड़े गए एटीएम कार्ड चोर ने व्यापारी का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 2.91 लाख रुपये निकाल लिए थे। घटना अक्टूबर माह की है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 10:12:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 10:12:43 PM (IST)

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला जालसाज पुलिस की गिरफ्त में, ग्वालियर में व्यापारी से उड़ाए थे 2.91 लाख
ठगी करने वाला जालसाज पुलिस की गिरफ्त में

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मुरार क्षेत्र में पकड़े गए एटीएम कार्ड चोर ने व्यापारी का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 2.91 लाख रुपये निकाल लिए थे। घटना अक्टूबर माह की है। अब व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

लोगों ने घेरकर पकड़ा

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह मुरार क्षेत्र में 10 हजार रुपये लूटकर भाग रहे एक्टिवा सवार प्रदीप पुत्र राकेश शिवहरे निवासी फोर्ट व्यू कालोनी को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया था। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें सैकड़ों एटीएम कार्ड मिले थे। पूछताछ में पता चला कि वह और उसकी गैंग एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने का काम करते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *