रायसेन में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का रायसेन में भव्य समापन हुआ। हजारों किसानों की उपस्थिति और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि के भविष्य को लेकर बड़ा विजन पेश किया। केंद्रीय मंत्री गड़करी ने कहा कि आने वाले समय में किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं रहेगा, बल्कि ऊर्जा, ईंधन और हाइड्रोजन का भी उत्पादक बनेगा। पराली, बायोमास, इथेनॉल और सीएनजी जैसे विकल्पों से किसानों की आय के नए स्रोत खुलेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: 19,810 करोड़ के जनहित व विकास कार्यों को मंजूरी, सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना स्वीकृत

रायसेन रिंग रोड की घोषणा, जल्द शुरू होगा काम 

वहीं, कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान द्वारा रखी गई मांगों पर नितिन गडकरी ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रायसेन रिंग रोड/पूर्वी बायपास के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने, डीपीआर तैयार करने और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को गति देने पर सहमति दी। साथ ही पुलों के सौंदर्यीकरण और अन्य सड़क परियोजनाओं में सहयोग का भरोसा भी दिया।

ये भी पढ़ें- एमपी कांग्रेस में 4 दिन की कामकाज परीक्षा: 15 अप्रैल से जिला अध्यक्षों का हिसाब-किताब, कमजोरों पर गिरेगी गाज

तकनीक से बदलेगी खेती की तस्वीर

गडकरी ने कहा कि वे इस मंच पर मंत्री नहीं, बल्कि किसान के रूप में आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब खेती पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ चुकी है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, सैटेलाइट डेटा, वेदर स्टेशन और नैनो यूरिया जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी हो गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में ज्यादा उत्पादन हासिल करें। गडकरी ने कहा, “ज्ञान को संपत्ति में बदलना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। 

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाया अपना असर, पारा 41 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

 

जल संरक्षण और वैकल्पिक आय पर जोर

गडकरी ने जल संरक्षण को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि “गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में” रोकना होगा। उन्होंने डेयरी, मत्स्य पालन और प्रोसेसिंग को किसानों की आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण साधन बताया। उन्होंने कहा कि उत्पादन के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज, प्री-कूलिंग और वैल्यू एडिशन जैसी सुविधाएं विकसित करना जरूरी है, ताकि किसानों को बेहतर कीमत मिल सके। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आग का गोला बनी फॉर्च्यूनर, बिल्डिंग तक पहुंचीं लपटें

‘यह समापन नहीं, नई शुरुआत’- शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के लिए नई दिशा देने वाला अभियान है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की मिट्टी, जलवायु और संसाधनों के आधार पर “बीज से बाजार तक” का विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है। चौहान ने कहा कि हर ब्लॉक में बीज ग्राम बनाए जाएंगे, दलहन और बागवानी का विस्तार होगा और क्षेत्र को हॉर्टिकल्चर हब के रूप में विकसित किया जाएगा। ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक से पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही कस्टम हायरिंग सेंटर, मशीन बैंक, नर्सरी, एफपीओ को मजबूत करने और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: राजेंद्र भारती का पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप, CBI जांच की मांग, बोले- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

टास्क फोर्स करेगी मॉनिटरिंग, फॉर्मर आईडी बनाए 

उन्होंने बताया कि पूरे रोडमैप को लागू करने के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो योजनाओं की निगरानी करेगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि योजनाएं जमीन पर उतरे और किसानों को वास्तविक लाभ मिले। समापन कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए गए। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार पूरी ताकत से काम करेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *