इंदौर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस नेताओं ने आज भागीरथपुरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में बेरिकेडिंग कर दी गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात कर रहा है। इस दल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अमित पटेल, रीना बौरासी सेठिया, चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े शामिल हैं।
पढ़ें: कॉलेज छात्रा से ढाबे में दरिंदगी, परिचित युवक ने दोस्तों संग की हैवानियत, दो गिरफ्तार
पत्रकारों से बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि हत्याएं हैं। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। पटवारी ने आरोप लगाया कि अब तक की गई कार्रवाई सिर्फ लीपापोती है।
